मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार : डॉ. अजय कुमार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 8, 2024 9:45 PM
Follow Us:
प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार : डॉ. अजय कुमार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को मात्र 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिए जाने पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जाते है. जिसकी कहीं कोई चर्चा नहीं होती है. वहीं देश की बेटी विनेश फोगाट जिसने विश्व स्तर पर देश का मान व गौरव बढ़ाया है. सरकार दवारा उसको दी गई आर्थिक सहयोग जो मात्र 70.45 लाख के संबंध में संसद के पटल पर खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा जिस प्रकार ढ़िढ़ोरा पीटा गया वो ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है.

Netaji 3

उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के ज्यादा वजन के कारण अयोग्य करार दिए जाने के जब पूरा देश में शोक में डुबा है, दुखी है. ऐसे समय पर देश के खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा संसद में विनेश फोगाट को सरकार द्वारा अब तक दिए गए आर्थिक मदद की बखान करना मोदी सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है.

डॉ. अजय ने कहा कि ऐसे मौके पर मंत्री को चाहिए की वो पेरिस ओलंपिक परिषद के समक्ष अपने देश की बेटी विनेश फोगाट का मजबूती से पक्ष रखते हुए सिल्वर मेडल के लिए दावेदारी पेश करना चाहिए था. क्योंकि सेमीफाइनल तक विनेश का वजन सही था, ऐसे में सिल्वर मेडल पर उसका पूरा हक बनता है. फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण पूरे खेल से बाहर कर दिया जाना कहीं से उचित नहीं है. इसके लिए देश के खेल मंत्री को ओलंपिक परिषद के समक्ष दृढ़ता से अपना पक्ष रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें : हिंदुओं पर अत्याचार: आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

जांच होनी चाहिए कहां हुई चूक

उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक से मात्र एक कदम दूर पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई ? क्यों इसका ध्यान नहीं रखा गया ? इसके लिए कौन जिम्मेवार है ? इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो. उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक दल में पांच पहलवान जिसमें चार महिला एवं एक पुरूष पहलवान शामिल थे. वहीं इनकी देख रेख के लिए आठ कोच एवं चार सहायक कुल 17 लोगों की टीम थी.

खोटा सिक्का कहने वाले की बोलती बंद

डॉ. अजय ने कहा कि भारत की बेटी विनेश फोगाट के शान में जो लोग आज कशिदे पढ़ रहे है. उन्हीं लोगों द्वारा इस बेटी को खोटा सिक्का कहा गया था और अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर बैठी विनेश के साथ बतमीजी की गई थी. लेकिन विनेश फोगाट ने अपना दिल बड़ा कर सब कुछ भुलाकर तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ भारत का गौरव व मान बढ़ाया बल्कि खोटा सिक्का कहने वालों को करारा जवाब भी दिया है.

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied