📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

On: June 25, 2026 9:59 PM
Follow Us:

सरिया (गिरिडीह): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय, सरिया में पुलिस मित्रों एवं शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व के दौरान प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम एवं सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पुलिस मित्र निभाएं जिम्मेदार भूमिका : एसडीपीओ

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा कि पुलिस मित्र प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी पुलिस मित्रों से मुहर्रम के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए आम जनता, शांति समिति और पुलिस मित्रों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

THE NEWS FRAME

सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वरीय अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और संभावित चुनौतियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की जा चुकी है। प्रशासन को प्राप्त फीडबैक के अनुसार अनुमंडल क्षेत्र में वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

भाईचारा बनाए रखने की अपील

एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास करने के बजाय तत्काल प्रशासन से संपर्क करें और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

शांतिपूर्ण मुहर्रम का जताया विश्वास

बैठक के अंत में एसडीओ एवं एसडीपीओ ने विश्वास व्यक्त किया कि आम जनता, शांति समिति एवं पुलिस मित्रों के सहयोग से इस वर्ष भी मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के वातावरण में संपन्न होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment