मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Asian Youth Table Tennis Championships में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झारखंड के संदीप साहा

On: June 24, 2026 9:31 PM
Follow Us:
– बैंकॉक में आयोजित होने वाली 30th Asian Youth Championships के लिए भारत से एकमात्र अंपायर चुने गए

जमशेदपुर, 24 जून 2026: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि टाटा स्टील के कर्मचारी एवं अनुभवी टेबल टेनिस अंपायर संदीप साहा का चयन 30th Asian Youth Table Tennis Championships के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विशेष बात यह है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारत से एकमात्र अंपायर के रूप में संदीप साहा का चयन हुआ है। वे 25 जून को बैंकॉक के लिए रवाना होंगे।

संदीप साहा वर्तमान में टाटा स्टील के इंटीग्रेटेड प्लानिंग एंड सर्विसेज (IP & S) विभाग में कार्यरत हैं। वे वर्ष 2011 से झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ से जुड़े हुए हैं और तब से लेकर अब तक राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में अंपायर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते आ रहे हैं।

अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष निर्णय क्षमता और खेल के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने टेबल टेनिस जगत में एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Asian Youth Table Tennis Championships: खेल जगत में खुशी की लहर

संदीप साहा के चयन पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ एवं पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनका चयन झारखंड के साथ-साथ पूरे देश के लिए सम्मान की बात है।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संदीप साहा अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर भारत और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगे।

झारखंड के लिए गौरव का क्षण

संदीप साहा की यह उपलब्धि राज्य के खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और युवा अंपायरों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका चयन यह दर्शाता है कि झारखंड के खेल प्रतिभागी और अधिकारी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ और पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल अंपायरिंग कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

JRD TATA की जयंती पर टाटा स्टील का इंट्रा चेस टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा

जेआरडी टाटा की जयंती पर टाटा स्टील ने आयोजित की इंटर ट्रेनिंग सेंटर वाटर पोलो चैंपियनशिप, 280 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

एचएएफ के कैडेट आशीष तानी पूर्ति और वीडियो एनालिस्ट अभिजीत हज़ारी ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5 एस एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण

Leave a Comment