मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कायस्थ परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना धूमधाम से की, विसर्जन जुलूस मे छाऊ डांस मुख्य आकर्षण बना रहा।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: November 18, 2023 7:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

Netaji 3

कायस्थ (चित्रांशों) परिवारों ने श्रद्धा भाव से अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और सामूहिक भोज का आयोजन कर चित्रगुप्त पूजा को सेलिब्रेट किया. काशीडीह स्थित दूर्गा पूजा मैदान, टीन प्लेट, सिदगोड़ा, बारीडीह, टेल्को आदि जगहों मे चित्रगुप्त पूजा समिति ने अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर की। वहीं मानगो उलीडीह थाना के समीप भी काफी धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा किया गया। जानकारी देते हुए चित्रांश और समिति के पदाधिकारी मनोज सिन्हा ने बताया कि आज के दिन वे लोग चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना के बाद उनके चरणों में अपना वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर मे कुल 18 जगहों पर भगवान चित्रगुप्त का पूजा अर्चना किया गया और सभी पंडाल के लोग सम्मिलित रूप से आज विसर्जन जुलूस निकाले हैं।

THE NEWS FRAME

इस मौके पर उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस छाऊ डांस के साथ और ढोल नगाड़े सहित गाजे बाजे के साथ कायस्थ समाज के लोग विसर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए हैं। सभी 18 जगहों से पूजा पंडाल के मूर्ति विसर्जन जुलूस मे एक जगह साकची में इक्कठा हुए और वहां से गाजे बाजे के साथ लोग छाऊ कलाकारों के साथ मानगो गाँधी घाट आकर स्वर्ण रेखा नदी में मूर्ति विसर्जन किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रांश समाज के सभी पूजा कमेटी के लोगों की सार्थक भूमिका रही।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied