मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

निर्जला महा एकादशी को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजदह धाम पहुंचे SDM संतोष कुमार गुप्ता; तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 25, 2026 10:05 PM
Follow Us:
Cc
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

सरिया (गिरिडीह): निर्जला महा एकादशी महोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संतोष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजदह धाम पहुंचकर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।

Netaji 3

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

SDM संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्जला महा एकादशी के अवसर पर राजदह धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं स्वच्छता जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में अग्निशमन वाहन, मेडिकल टीम, दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। पूरे आयोजन पर पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

वहीं राजदह धाम समिति के अध्यक्ष सुरेश भारती ने बताया कि महोत्सव की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर समिति सदस्य धर्मबीर कुमार, संजय कुशवाहा, राजकुमार वर्मा, रमेश शर्मा, छट्ठू यादव, सुरेश यादव, कुमार एस. यादव, राजकुमार सिन्हा, गंभीर कुमार रजक सहित समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशासन ने की श्रद्धालुओं से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन एवं स्वयंसेवकों के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। प्रशासन ने भरोसा जताया कि सभी के सहयोग से निर्जला महा एकादशी महोत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied