मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला कार्यालय में बुधवार, 4 अक्टूबर को 12 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: September 29, 2023 5:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

Netaji 3

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बुधवार, 4 अक्टूबर को 12 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम

पंचायत स्तरीय प्रज्ञा केन्द्रों से ऑनलाइन जुड़ेंगे फरियादी, जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त  से कर सकेंगे सीधा संवाद

——————————– 

जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 04 अक्टूबर, बुधवार, पूर्वाह्न 12 बजे से शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का ऑनस्पॉट समाधान किए जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसमें जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी अपनी टीम (कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य) के साथ समाहरणालय से तथा प्रखंडों के पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़ते हैं। 

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ सभी योग्य, जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना है। जिससे कि उन्हें अनावश्यक प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने में अपना बहूमूल्य समय व्यर्थ नहीं करना पड़े। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो जिला मुख्यालय नहीं आ सकते उनको ध्यान में रखकर  शिकायत निवारण कार्यक्रम शुरू की गयी है। प्रज्ञा केन्द्रों से फरियादी ऑनलाइन जुड़कर अपनी समस्या जिले के उपायुक्त के समक्ष रख सकेंगे तथा सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान पायेंगे।    

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied