मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

देवघर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा: कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 18 की मौत, कई घायल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 29, 2025 9:52 AM
Follow Us:
AI Image
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

देवघर, झारखंड | मंगलवार सुबह झारखंड के देवघर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास गोड्डा-देवघर मुख्य सड़क पर एक बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Netaji 3

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

THE NEWS FRAME
AI Image

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद उन्होंने मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी दी। सभी घायलों को एम्बुलेंस से मोहनपुर सीएचसी भेजा गया।

हादसा था बेहद भयावह

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में सवार श्रद्धालु श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के लिए निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

THE NEWS FRAME

सांसद निशिकांत दुबे ने जताया दुख

देवघर के सांसद निशिकांत दुबे ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा,

“मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के समय हुई इस दुर्घटना में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई। बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

खास बातें:

  • हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ
  • बस में सवार थे श्रावण के कांवड़िए
  • बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर
  • 18 की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा घायल
  • स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर बचाई जानें

प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied