मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सिंहभूम चैम्बर के द्वारा 6 एवं 7 नवंबर को आयोजित दीवाली ट्रेड फेयर का उद्घाटन करेंगे पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक, धालभूम अनुमंडलाधिकारी एवं चैम्बर अध्यक्ष।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: November 6, 2023 4:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

Netaji 3

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में  दो दिवसीय ‘‘दीपावली ट्रेड फेयर’’ के आयोजन की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।  जिसका उद्घाटन  सोमवार, 6 नवंबर, 2023 को  पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. एवं धालभूम के अनुमंडलधिकारी पीयूष कुमार सिन्हा, भा.प्र.से. एवं चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका संयुक्त रूप से करेंगे।  

इस संदर्भ में जानकारी देते हुये उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी एवं सचिव भरत मकानी ने बताया कि इसबार का दीपावली ट्रेड  फेयर बड़े रूप में चैम्बर भवन में आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रेड फेयर पिछले कई वर्षों से चैम्बर के द्वारा स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमिता एवं स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाया जाता है।  

THE NEWS FRAME

यह दो दिवसीय मेला प्रातः 11.00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा।  इस बार मेले के दौरान त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टर विवेक केडिया एवं उनकी टीम के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच भी किया जायेगा।  यह ट्रेड फेयर केवल चैम्बर सदस्यों के न होकर पूरे शहरवासियों के लिये होगा जिसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, ट्रेड फेयर की संयोजक कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन नागेलिया ने सभी सदस्यों एवं शहरवासियों को ट्रेड फेयर में आकर भीड़भाड़ मुक्त खरीददारी करने के लिये आमंत्रित किया है।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied