मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न- तीसरी बार विद्युत महतो को सांसद बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 1, 2024 11:01 PM
Follow Us:
भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न- तीसरी बार विद्युत महतो को सांसद बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

भाजपा की संगठनात्मक बैठक जुगसलाई विधानसभा में हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने पर बनी रणनीति

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। देश में 370 सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के साथ जमशेदपुर सहित प्रदेश की 14 सीटों को बड़े अंतर से जीतने पर भाजपा का विशेष फोकस है। इसके लिए भाजपा ने अलग-अलग स्तर पर तैयारी और बैठक का दौर प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर विद्युत वरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर चुनावी रणनीति तय की गई।

Netaji 3

जुगसलाई विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा कर विजयी रणनीति बनाई गई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जुगसलाई विधानसभा प्रभारी हलदर नारायण शाह, संयोजक मुचिराम बाउरी, सह संयोजक जितेंद्र राय, संदीप मिश्रा समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षगण, आठों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, भवन प्रभारी, सह प्रभारी समेत बूथों के अध्यक्षगण मुख्यरूप से शामिल हुए।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें :जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने पर बनी रणनीति, तीसरी बार विद्युत महतो को सांसद बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

बैठक में बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में

बैठक में बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने, बूथों पर निरंतर बैठक आयोजित करने, संपर्क अभियान तेज कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पहुंचाने जैसे संगठनात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई। वहीं, बूथ अध्यक्षों से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में पड़े वोट से 370 अधिक वोट लाने का लक्ष्य दिया गया।

बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी हलधर नारायण साह ने अध्यक्षीय भाषण, संयोजक मोचीराम बाउरी ने स्वागत भाषण एवं सह संयोजक जितेंद्र राय ने मंच संचालन एवं सह संयोजक संदीप मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि सभी जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा। मोदी सरकार की लोककल्याणारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी कारण से अब तक भाजपा से नहीं जुड़ पाया है तो उसे जोड़ने के लिए काम करना होगा। हमारा फोकस फर्स्ट टाइम वोटर्स पर भी रहना चाहिए। हमें यह प्रयास रहना चाहिए कि एक भी फर्स्ट टाइम वोटर हमारी पहुँच से दूर ना रहे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : ज्योति हत्याकांड का खुलासा: पति रवि अग्रवाल ही हत्यारा, तीन शूटर गिरफ्तार

भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में  370 सीटों पर 

सांसद सह जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 370 सीटों पर भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। इसके साथ ही, झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी के साथ विकास विरोधी मानसिकता को को जनता के उजागर करना है। जमशेदपुर की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रदीप महतो, अनिल मोदी, प्रदीप बेसरा, कुसुम पूर्ती, बिमल जालान, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत बूथों के अध्यक्षगण एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.com%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80/

World's best IQ level developed system
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied