मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण, JAC चेयरमैन नटवा हांसदा ने दिया आश्वासन

On: June 23, 2026 6:34 PM
Follow Us:
  • सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात, छात्राओं के सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

रांची:
झारखंड में छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के चेयरमैन नटवा हांसदा से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के विस्तार पर चर्चा की।

बैठक के दौरान एसोसिएशन की ओर से राज्य के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर जैक चेयरमैन नटवा हांसदा ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मध्य विद्यालय से लेकर बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कौशल भी प्राप्त कर सकें।

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि प्रस्तावित परियोजना को सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संचालित किया जाएगा। इससे राज्यभर की छात्राओं को संगठित और प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सचिव पप्पू कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ महतो, उपाध्यक्ष सुधा कुमारी, उपाध्यक्ष नजर हुसैन तथा विजय उरांव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने जैक चेयरमैन के सकारात्मक सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने इस पहल को राज्य की छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment