मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

डा. अजय ने किया ऑटो चालकों के बीच ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन का वितरण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 5, 2024 10:05 PM
Follow Us:
IMG 20241005 WA0014
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा. अजय कुमार ने शनिवार को साकची ऑटो स्टैण्ड में ऑटो चालकों के बीच ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किए गए ऑनलाईन आवेदन की कॉपी का वितरण किया. मौके पर डा. अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर शहर में ऑटो यातायात व्यवस्था का प्रमुख साधन है. ज्यादातर ऑटो चालक गरीब है. उनके पास इतना समय और पैसा भी नहीं होता है कि वो अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकें.

Netaji 3

जनकल्याण रथ के माध्यम से जरुरतमंद ऑटो चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन भरने से लेकर बनवाने तक का सहयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी शरुआत भी हो चुकी है. अभी तक 50 से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है. जिसका आज ऑटो चालकों के बीच वितरण किया गया. जल्द ही उन्हें लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा. यह अभियान शहर के विभिन्न ऑटो स्टैण्ड में चलाया जाएगा और जरुरतमंद ऑटो चालकों को सहयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा सबका कल्याण करें – डा. अजय कुमार

डा. अजय ने कहा कि यह काम कहने सुनने में बहुत छोटा लगता है, लेकिन जिसको इसका लाभ मिल रहा है उसके लिए यह बहुत बड़ा काम है. जमशेदपुर तभी बेहतर हो पाएगा जब सब कुछ सिस्टम से होगा. हमारा प्रयास हर वर्ग के लोगों को सहयोग करना है. ताकि उनके समस्या का समाधान हो सके. जनकल्या रथ के माध्यम से लगातार जमशेदपुर के लोगों के विभिन्न सरकारी योजनाओं के अतिरिक्त राशनकार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य का ऑनलाइन आवेदन लोगों के घर के पास भरे जा रहे है.

अभी तक लगभग 11 हजार लोग जनकल्याण ऱथ से लाभांवित हो चुके है. यह अभियान लागाचार जारी रहेगा. हमारा प्रयास जमशेदपुर को बेहतर एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगा.

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied