मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुई ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 29, 2023 11:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

सरायकेला : रविवार 29 जनवरी , 2023

Netaji 3

आज सरायकेला के गोपबंधु पाठगार चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वीं जयंती वर्षगांठ समारोह समिति की ओर से सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जन्मजयंती के अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का कार्यक्रम किया गया। 

ज्ञात हो की विगत 21 जनवरी 2023 को सरायकेला के विभिन्न स्कूली बच्चों को लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिता जैसे गायन, निबंध, क्विज, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय प्राप्त स्थान बच्चों को आज के इस कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो सह पुरस्कृत किया गया। 

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वीं वर्षगांठ समारोह समिति के सरायकेला खरसावां जिला सचिव सुशांत सरकार ने कहा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी गैर समझौता वादी विचारधारा के नेता थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा गैर समझौता वादी आजादी आंदोलन की धारा से जुड़े हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने न सिर्फ आजादी का सपना देखा वरन सभी प्रकार के शोषण, जुल्म, अत्याचार से मुक्ति के लिए संघर्ष भी किया। जाहिर है कि आज भी हम ऐसी मुक्ति से कोसों दूर है, भारत के मेहनतकश जनता पर गरीबी, महंगाई, अभाव, अशिक्षा व बेरोजगारी की भार दिन प्रतिदिन जारी है। 

आम आदमी का जीवन कष्टों और तकलीफों की गहरी दलदल में फंसता जा रहा है। साथ ही भारतीय आजादी आंदोलन के गैर समझौता वाली धारा के योद्धाओं की स्मृति को मिटा डालने की प्रयास जारी है। नेताजी के जीवन संघर्ष को भी छोटा करके दिखाया जा रहा है। आज के मौजूदा हालात में नेताजी बोस की प्रासंगिकता को जनता के सामने लाना बहुत ही जरूरी है, इसी मकसद से आज हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच, छात्र-युवकों के बीच नेताजी के जीवन संघर्ष व विचार को ले जाने का लगातार कोशिश कर रहे हैं। 

कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे वरिष्ठ शिक्षक रंजीत सेन गुप्ता जी,  वरिष्ठ अधिवक्ता के.पी दुबे जी, समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता जलेश कवि सर जी, छऊ नृत्य कलाकार मलई साहू जी, वरिष्ठ शिक्षक व नेताजी कमेटी के राज्य कमेटी सदस्य बोकेश्वर महतो व अन्य सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोषी महतो ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  हराधन महतो, विशेश्वर महतो, स्वेता प्रजापति, एमपी सिंह सरदार, सिद्धांत महतो, रविंद्र महतो आदि का अहम योगदान रहा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied