मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आज़ादनगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित, डीएसपी दयानंद कुमार ने समाज से मांगा सहयोग

On: June 14, 2026 10:41 PM
Follow Us:
IMG 20260614 WA0034
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर, 14 जून 2026: मानगो के होटल महल इन में रविवार शाम आयोजित “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटमदा सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दयानंद कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो व्यक्ति नशे की गिरफ्त में हैं, उनकी पहचान कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकों की सहायता लेकर उनका उचित इलाज कराया जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

डीएसपी ने आज़ादनगर थाना क्षेत्र के मस्जिदों के इमामों और उलेमाओं द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।

इस अभियान में विशेष रूप से मदीना मस्जिद के इमाम ओवैश रज़ा अज़हरी, शमसाद कादरी, अब्दुल मलिक मिस्बाही, असलम रब्बानी, इमाम रजाउद्दीन तथा इमाम समीर आलम फैजी सहित अन्य उलेमाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि सभी लाइसेंसधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों के सेवन या अवैध गतिविधियों में कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में आज़ादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा नवपदस्थापित डीएसपी दयानंद कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। इनमें डॉ. निधि श्रीवास्तव, सुश्रिता रॉय, प्रो. अहमद बद्र, डॉ. अलाय अली, राजी नौशाद, अपूर्वा पॉल, ताहिर हुसैन एवं अशफाक आलम प्रमुख रूप से शामिल थे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज़ादनगर थाना प्रभारी दीपक रौशन के नेतृत्व में क्षेत्र में सराहनीय पुलिसिंग हो रही है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और सामाजिक जागरूकता के अभियानों को भी नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम में प्रशासन, धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनजागरूकता, सामाजिक सहयोग और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है और एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 12 2

जेआरडी टाटा की जयंती पर टाटा स्टील ने आयोजित की इंटर ट्रेनिंग सेंटर वाटर पोलो चैंपियनशिप, 280 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

The News Frame 10 1

एचएएफ के कैडेट आशीष तानी पूर्ति और वीडियो एनालिस्ट अभिजीत हज़ारी ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5 एस एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण

Add A Heading 8 5

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान

Add A Heading 7 6

अगले 5 दिन रहें सतर्क दिल्ली-एनसीआर समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का Alert बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

Add A Heading 5 6

Kanpur में लव मैरिज का दर्दनाक अंत पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या रिश्ते और विवाद की हर पहलू से जांच

TNF 1

Meerut में सनसनीखेज वारदात युवती को माथे पर दो गोलियां मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर दी जान

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!