मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

खान सर का नाम और उनका धार्मिक विवाद।

On: May 29, 2021 11:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

खान सर का मजाकिया अंदाज उनके फेमस होने का प्रमुख कारण है और इस अंदाज में विद्यार्थियों को  पढ़ना अच्छा लगने लगा। वे मन लगा कर सीखते हैं। खान सर पटना वाले हंसी मजाक में पढ़ाने और सिखाने वाले गुरु हैं इनकी प्रमुख विशेषता भारत देश के प्रति बेइंतहा लगाव है। आप उनका कोई भी वीडियो देखिये, हमेशा जय हिंद की वाणी से ही वीडियो आरंभ होता है और यही सबसे बड़ा कारण है की देशद्रोही उनके खिलाफ आ गए। उनके विद्रोहियों को यह नागवार गुजर रही है की- “साला ई कल का छोकड़ा, कैसे उल्टा-सीधा, मजाक बताईया करके फेमस होता जा रहा है। अगर ऐसे ही होता रहा तो हम लोग का तो शिक्षा का दुकानें बंद हो जाएगा। ससुरा इसको तो रोकना ही पड़ेगा।” 

और इनके विरोध में असंख्य वीडियो भी बनकर आने लगे। कभी इनके पढ़ाई को ही झूठा बता दिया जा रहा है, तो कभी इनके नाम कोई लेकर कंट्रोवर्सी पैदा की जा रही है। मतलब इनका दुकान कैसे बंद हो बस, इसी से मतलब है। यही तो सबसे बड़ी कमी है हमारे देश के कुछ लोगों में। यदि कोई अपने गुण और व्यवहार से लोगों का दिल जीतना चाहता है और आगे बढ़ना चाहता है तो कैसे भी हो उसको नीचे गिरा दो। और दुर्भाग्य देखिये बड़ी तेजी से खान सर को बदनाम करने के लिए कई वीडियो भी सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे हैं। कभी इनके नाम को लेकर, कभी इनके धर्म को ले कर।

width="320" youtube-src->

अपने इस विवाद के बारे में खान सर ने वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड भी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें अमित सिंह कहते हैं तो कुछ फैसल खान। लेकिन अभी तक इनका असली नाम किसी को भी नहीं मालूम है। मूलतः खान सर पटना वाले उत्तर प्रदेश से संबंधित रखते हैं। लेकिन ये स्वयं को बिहारी कहलवाना ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर इनके वीडियों में देखा जा सकता है। 

सभी धर्मों का सम्मान करने वाला, ईद, दीवाली और रक्षाबंधन मनाने वाला शख्श कैसे धर्म और जाति को लेकर विवादों में आ गया। आइये जानते हैं।

खान सर ने हमेशा सत्य की आवाज बुलंद की है, जो कि कुछ तथाकथित लोगों को पच नहीं रहा। उन्होंने हमेशा यही कहा है कि- “मेरी पहचान मेरे नाम से नहीं, बल्कि मेरे काम से है। आपको शिक्षा लेना है मुझे शिक्षा देना है अब इसमें धर्म और नाम बीच में कहां से आ गया। अगर सच पूछो तो मेरा धर्म हिंदुस्तानी है और मैं जात से शिक्षक हूं।”

आपको बता दें कि हाल ही में खान सर का एक वीडियो आया था।  यह वीडियो 24 अप्रैल 2021 को सामने आया। जिसमें दिखाया गया है कि विरोध प्रदर्शन में छोटे-छोटे बच्चे भी आए हुए हैं जिनकी हाइट बैनर से भी छोटी है। इन्हें दर्शाते हुए उन्होंने बोला कि अगर अच्छे से पढ़ोगे तो अच्छा बनोगे बड़ा नाम करोगे और नहीं तो फिर पंचर साटोगे या मीट काटोगे। बस फिर होना क्या था यह खबर जितनी तेजी से फैली उतनी ही तेजी से इस वीडियो के विरोध में भी वीडियो बनने लगे। 

कुछ लोग खान सर को हिंदू कहने लगे और उनके पढ़ाये गए विषयों को खासकर मुस्लिम धर्म के विषयों को लेकर जो उन्होंने वीडियो बनाया था उसे भी गलत बताया जाने लगा। वहीं एक वीडियो में खान सर ने कहा कि ऐसे लोग जो सत्य से स्वयं को हमेशा दूर रखते है उन्हीं लोगों ने उनका विरोध किया है क्योंकि उन्हें सत्य स्वीकार नहीं है। वह जैसे जीना चाहते हैं वैसे ही जीना उन्हें पसंद है। 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि- “वह कलाम को दिल से सलाम करते हैं, कसाब को नहीं। जबकि दोनों मुस्लिम है। अगर कोई सही है, तो सही है और कोई गलत है तो वह गलत है। सिर्फ मेरा धर्म  मेरा जाती या मेरा पहचान का है तो मैं उसका समर्थन नहीं करूंगा। सही या गलत नहीं बोलूंगा। अब पाकिस्तान भारत का दुश्मन है तो वह मेरा दुश्मन है। मैं हिंदुस्तान को ही अपना धर्म मानता हूं। इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है। तकलीफ उन्हें है जो देश से बढ़कर अपने धर्म को मानते हैं।

width="320" youtube-src->

खान सर को लेकर यूट्यूब पर fake वीडियो भी चलाया जा रहा है। वहीं बड़े न्यूज मीडिया वाले चैनल वाले उनका इंटरव्यू ले रहे हैं। कभी उनके नाम को लेकर कभी उनके धर्म को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। हर बार बस एक ही जवाब, हिंदुस्तान मेरा धर्म और शिक्षक मेरी जाती। 

क्या एक शिक्षक के खिलाफ इतनी कंट्रोवर्सी होनी चाहिए? आपके क्या विचार हैं। हमें अवश्य बताइयेगा।

पढ़ें खास खबर– 

सावधान! आई एक और बीमारी Aspergillosis.

सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 16 के नेचर पार्क में खेलते स्थानीय युवक।

आयुर्वेद VS एलोपैथ।

दुनियां के टॉप 10 अमीरो के नाम जानिए।

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Jamshedpur पुलिस को बड़ी सफलता कई संगीन मामलों का वांछित अपराधी दिनकर कच्छप गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया

निर्जला महा एकादशी को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजदह धाम पहुंचे SDM संतोष कुमार गुप्ता; तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Telegram पर लगी अस्थायी रोक हटी, लेकिन उठे कई सवाल

आजादनगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता फ्लैटों से कॉपर वायर Theft करने वाले दो चोर गिरफ्तार 65 किलो तांबे की तार बरामद

ROAD Accident तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर एक की मौके पर मौत बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

0 thoughts on “खान सर का नाम और उनका धार्मिक विवाद।”

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied