मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बस अपनी ही राह पर हूं–अन्नी अमृता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 7, 2024 6:16 PM
Follow Us:
Add A Heading 57 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

कदमा – सोनारी लिंक रोड , धतकीडीह मेडिकल बस्ती, हरिजन बस्ती,सोनारी एरोड्रम बाजार व आस पास जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने चलाया वृहद जनसंपर्क अभियान, जनता ने किया स्वागत
—-‐—‐———–

Netaji 3

“बस अपनी ही राह पर हूं
जहां लेना सबको संग है
न किसी से गिले न शिकवे
मैं तो अपनी धुन पर सवार हूं
बदलेगा यह समां बदलेंगे माहौल
जब बदलेंगे हम
पुराना छोड़ नई राह पर निकलेंगे हम
बदलाव से ही होगा बदलाव ..”

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी सह पत्रकार अन्नी अमृता को जनसंपर्क अभियान में जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है.वे जिस तरह से पर्सन टू पर्सन लोगों से मिल रही हैं, लोगों को यह भा रहा है.मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक अन्नी अमृता ने लगातार सोनारी, धतकीडीह और कदमा में जनसंपर्क अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें : मीरा मुंडा को जन-जन का मिल रहा समर्थन, पोटका की जनता परिवर्तन को पूरी तरह से है तैयार।

THE NEWS FRAMEसबसे पहले अन्नी अहले सुबह धतकीडीह मेडिकल बस्ती और हरिजन बस्ती पहुंची जहां उन्होंने घर-घर जाकर अपना घोषणा-पत्र पंपलेट के रुप में बाटा और लोगों से उनको वोट करने की अपील की.लोगों ने इस बात पर खुशी जताई कि अन्नी के घोषणा पत्र में हरिजन बस्ती और मेडिकल बस्ती के लोगों के विकास, आवास और रोजगार का मुद्दा भी दर्ज है.लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे बेटी का समर्थन करेंगे.

धतकीडीह मेडिकल बस्ती और हरिजन बस्ती में जनसंपर्क के बाद अन्नी कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंची जहां उन्होंने लोगों से संवाद किया, अपने घोषणा पत्र बांटे और उनको वोट देने की अपील की.वे कदमा गणेश पूजा मैदान के आस पास भी पहुंची जहां उन्होंने लोगों के साथ चुनाव पर चर्चा की.इस दौरान अन्नी के घोषणा-पत्र को लोग ध्यान से पढ़ते देखे गए.शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अन्नी के विजन से लोग सहमत हुए.

शाम को अन्नी अमृता ने सोनारी एरोड्रम बाजार और आस-पास अपना जनसंपर्क अभियान चलाया.इस दौरान उन्होंने एक-एक दुकानदार से बातचीत की, अपने विजन और घोषणा-पत्र को साझा किया.इस दौरान युवा महिलाओं ने अन्नी अमृता के चुनाव लड़ने के कदम की सराहना की और कहा कि संपूर्ण बदलाव बहुत जरुरी है.

THE NEWS FRAME

अन्नी अमृता ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि वे भारी भरकम प्रचार नहीं कर पा रही हैं, परिवार और दोस्तों की मदद से जो भी हो पा रहा है वह कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अपने विजन को यूं एक- एक व्यक्ति तक पहुंचाने का जो प्रयास वे कर रही हैं वह यात्रा काफी सुखद है.शहर के असली मुद्दों पर शहर के लोगों से चौक चौराहों पर बातचीत हो रही है.बातचीत तो बतौर पत्रकार पहले भी वे करती ही आईं पर अब रोल अलग है और अनुभव भी.इस जनसंपर्क अभियान में चेतन मुखी, कुंदन सिंह,प्रदीप कुमार सिंह जी,केके सिंह जी, अशोक सिंह व अन्य मौजूद थे.

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied