मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आश्चर्य : मिथिला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने जा रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 11, 2022 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

Gajab Duniya : रविवार 11 सितम्बर 2022 

Netaji 3

बिहार के दरभंगा जिला में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने जा रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान। जी हाँ ये दोनों साथ में अब देंगे बीए तृतीय वर्ष की फ़ाइनल परीक्षा।  

यह गजब कारनामा दुनिया के सामने अब आ गया है, जिसे किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल  किया जा रहा है साथ ही यह लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बता दें की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बीए तृतीय वर्ष के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं जिनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी शामिल हैं। हालाँकि हकीकत कुछ और ही है, विश्वविद्यालय के इस कारनामे से छात्र ही नहीं राजनेता भी हैरान और परेशान हुए हैं। क्योंकि इस बार विश्वविद्यालय ने कुछ अलग अंदाज से काम किया है। बता दें की विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीए तृतीय वर्ष के प्रवेश पत्र जारी किया, जिसमें विश्वविद्यालय ने जीडी कॉलेज के छात्र रवीश कुमार सानू के एडमिट कार्ड पर राज्यपाल फागू चौहान का फोटो लगाकर जारी किया तो  वहीं दूसरी तरफ इसी विश्वविद्यालय ने एस एम जे कॉलेज मधुबनी के भूगोल की छात्रा गुड़िया कुमारी के फोटो की जगह देश के प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर जारी कर दिया। 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की सफाई 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस लापरवाही के लिए छात्रों और साइबर कैफे को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही जांच के बात एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी तक दे डाली है।  

विश्वविद्यालय से पहले भी आ चुके हैं ऐसे अजब मामले

बता दें की इससे पूर्व भी मिथिला विश्वविद्यालय ने भगवान गणेश जी, हनुमान जी और फिल्म अभिनेत्री ऐशर्या रॉय लगी तस्वीर का प्रवेश पत्र जारी किया था। साथ ही विद्यार्थियों के अंक प्रमाण पत्र में 100 की जगह 151 नंबर दिए जाने का मामला सामने आया था।  जसे लेकर काफी लम्बे समय तक विवाद चला था।   

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied