मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चाईबासा से कोलकाता के लिए विंटेज कार रवाना, 32 बार जीत हासिल कर चुके

On: January 9, 2026 4:44 PM
Follow Us:
The News Frame 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चाईबासा | जय कुमार

सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग टोप्पो ने गुरुवार को फ्लैग दिखाकर गुरमुख सिंह खोखर को उनकी 1933 मॉडल की ब्रिटिश मेक ऑस्टिन कार (रजिस्ट्रेशन नंबर ORM 108) के साथ कोलकाता के लिए शुभकामनाओं सहित रवाना किया। यह दल कोलकाता में आयोजित प्रतिष्ठित स्टेट्समैन विंटेज एवं क्लासिक कार रैली में भाग लेने जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

इस अवसर पर गुरमुख सिंह खोखर के साथ रसिक लाल टांक, रौनक सिंह खोखर एवं सुखबीर सिंह खोखर भी कोलकाता के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि गुरमुख सिंह खोखर वर्ष 1992 से लगातार इस रैली में हिस्सा ले रहे हैं और अब तक 32 बार जीत हासिल कर चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस वर्ष रैली में विशेष आकर्षण के रूप में पाराट्रूप फोल्डिंग बाइक के साथ रौनक सिंह खोखर भी प्रतिभाग करेंगे। विदित हो कि कोरोना काल के दौरान यह रैली आयोजित नहीं हो सकी थी, लेकिन अब पुनः इसके आयोजन से प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विंटेज कार प्रेमियों के लिए यह रैली ऐतिहासिक वाहनों की विरासत और परंपरा को जीवंत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!