मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आजादनगर थाना शांति समिति की मुहर्रम की बैठक में उठाई नए करबला की मांग

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 6, 2024 6:20 PM
Follow Us:
आजादनगर थाना शांति समिति की मुहर्रम की बैठक में उठाई नए करबला की मांग
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: मुहर्रम 2024 के त्योहार को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति और आजादनगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसियों की एक बैठक आजाद मैरेज हॉल के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर कुनाल कुमार, और आजादनगर थाना क्षेत्र के मनीष राय उपस्थित थे। आजादनगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंस शमशेर आलम ने सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद का लाइसेंसियों द्वारा स्वागत किया।

Netaji 3

शांति समिति के वरीय सदस्य रजी नौशाद ने मुहर्रम त्योहार को मनाने के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से आजादनगर थाना के प्रभारी, मानगो नगर निगम के अधिकारी, और बिजली विभाग के जेई अमीर हमजा का भरपूर सहयोग मिलता आया है। इस सहयोग के कारण मुहर्रम पर्व को आजादनगर थाना क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है, और जिला प्रशासन ने कई बार लाइसेंसियों को फर्स्ट प्राइज भी दिया है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

लाइसेंसियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया कि आजादनगर थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसियों के लिए नवमी और दसमी के दिन करबला से किसी स्थान पर फूलों और ताजिया की सामग्री को ठंडा करने की व्यवस्था की जाए। सभा का संचालन आजादनगर थाना शांति समिति के मुख्तार आलम खान ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी जमील, असगर मोहम्मद, कासिम खान, मोहम्मद सज्जाद, अब्दुल हमीद, जकीरनगर रोड नंबर एक अखाड़ा के लाइसेंसी अशरफ हुसैन, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद अहमद, शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, हाजी जावेद अख्तर अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, अफताब आलम, अपूर्व पाल, और सरदार गुरुचरण सिंह खास तौर से उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : रोबोट ने की आत्महत्या: दक्षिण कोरिया में अजीबोगरीब मामला

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied