📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भारी मात्रा हथियार गोला-बारूद बरामद, नक्सलि भागने में रहे कामयाब।

On: July 17, 2024 10:41 PM
Follow Us:
सुरक्षा

रिपोटर : जय  कुमार  

चाईबासा : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भारी मात्रा हथियार/गोला-बारूद बरामद हुए है। बुधवार की सुबह छोटानागरा थानान्तर्गत ग्राम दोलाईगढ़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। अग्रतर सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से निम्नलिखित हथियार/गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :नाली की साफ सफाई नहीं होने के कारण महिलाओं ने किया प्रदर्शन महानंद बस्ती में , नारे लगाए जेएनएसी मुर्दाबाद।

बता दे की, प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :अतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन।

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान / सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में दिनांक 14.07.2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

क्या हुआ बरामद –

1. एस०एल०आर राइफल-01

2. एस०एल०आर० मैगजीन-03

3. 303 राइफल-01

4. 9 एम०एम० पिस्तौल-01

5. 303 मैगजीन- 01

6. एस०एल०आर० कारतूस-174 राउंड

7. डेटोनेटर-34

8. लैपटॉप चार्जर के साथ-01

9. नक्सल साहित्य

10. नक्सल लाल बैनर-01

11. बैटरी-17

12. ब्लैक कारतूस पाउच-01

13. ब्लैक पिट्टू बैग-07

14. नक्सल टोपी-01

15. नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म-02

16. काला पटका-01

17. पावर बैंक-01

18. मोबाइल चार्जर-03

19. चार्जिंग केबल-05

20. डिजिटल मीटर-01

21. पॉलिथीन शीट बड़ा साइज-03

22. टॉर्च-12

23. छाता-04

24. पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर-01

25. सरसों का तेल-07 पैकेट

26. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयाँ।

27. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment