मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

9 अगस्त को रीगल मैदान में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, ‘अपनी पहचान को पहचानो’ थीम पर होगी जनसभा

On: August 3, 2026 3:51 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 3 अगस्त। आदिवासी छात्र एकता (केंद्रीय कमिटी) ने आगामी 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित रीगल मैदान में विशाल जनसभा आयोजित करने की घोषणा की है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी, संयोजक इन्द्र हेम्ब्रम एवं अध्यक्ष हेमेन्द्र हाँसदा ने बताया कि आदिवासी छात्र एकता वर्ष 2007 से लगातार विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य नारा “अपनी पहचान को पहचानो” रखा गया है।

पदाधिकारियों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1994 में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था, ताकि दुनिया भर के आदिवासी समुदायों की समस्याओं और अधिकारों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर जमशेदपुर में भी यह आयोजन किया जा रहा है।

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

संगठन ने बताया कि जनसभा में आदिवासी समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से—

  • झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभाव और विद्यार्थियों के भविष्य का प्रश्न।
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 का पूर्ण अनुपालन तथा अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा की स्वीकृति के बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया।
  • सरना धर्म कोड की मांग।
  • अन्य राज्यों के आदिवासी क्षेत्रों को संविधान की पांचवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग।
  • अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निकाय चुनावों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों पर चर्चा।
  • असम में रहने वाले संथाल, हो, मुंडा एवं उरांव समुदाय को संविधान के अनुच्छेद-342 के तहत सूचीबद्ध करने की मांग।
  • CNT Act, SPT Act तथा Wilkinson’s Rule के प्रभावी अनुपालन।
  • लैंड बैंक नीति समेत आदिवासी भूमि संरक्षण से जुड़े मुद्दे।
  • संविधान की पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू कराने की रणनीति।

देश के कई राज्यों से जुटेंगे वक्ता

संगठन के अनुसार जनसभा में झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से आए शिक्षाविद, छात्र प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी भाग लेंगे। वे आदिवासी समाज से जुड़े समकालीन विषयों, सीमांकन (Delimitation) तथा अन्य संवैधानिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में संस्थापक सह मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी, संयोजक इन्द्र हेम्ब्रम, अध्यक्ष हेमेन्द्र हाँसदा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नोट: प्रेस विज्ञप्ति में संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक, संवैधानिक और नीतिगत मांगें रखी गई हैं। ये संबंधित संगठन के विचार और मांगें हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

जमशेदपुर में शुरू हुई QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग, अब हर गश्त होगी डिजिटल निगरानी में

पूर्व मुखिया बाहामनी हेंब्रम ने कचरा संग्रह वाहन कर्मियों को दिए रेनकोट, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर मिली राहत

जमशेदपुर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, उपायुक्त बोले– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

ITI परीक्षा देकर लौटे सरिया के युवक की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

Leave a Comment