मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

On: August 6, 2026 9:08 PM
Follow Us:

मनोहरपुर /दिल्ली: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान, चिरिया के पूर्ण संचालन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खदान के अंतर्गत धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु और सुकरी-लुटूरूबुरु जैसे क्षेत्रों में विशाल लौह अयस्क भंडार होने के बावजूद अधिकांश पट्टों में वैधानिक एवं वन स्वीकृतियों के अभाव में खनन शुरू नहीं हो सका है। सांसद ने कहा कि खदान का पूर्ण संचालन होने से देश में लौह अयस्क उत्पादन बढ़ेगा, इस्पात उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग (एमपीएसएम) की शीघ्र समीक्षा, लंबित वन एवं वैधानिक स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा, वर्ष 1980 से पूर्व टूटे हुए क्षेत्रों में वैज्ञानिक खनन की अनुमति तथा अंतर-मंत्रालयी समिति बनाकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की मांग की, ताकि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान के सभी पट्टों का जल्द पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी कांड को लेकर व्यवसायियों ने डीसी से की मुलाक़ात, सामान बरामदगी व सुरक्षा व्यवस्था की मांग लेकर सौपा ज्ञापन

Leave a Comment