📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बन्ना-सुधा ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश

On: August 18, 2026 9:08 PM
Follow Us:
  • श्याम नगर, कुंवर बस्ती, राम नगर और करीम सिटी कॉलेज के पीछे के इलाकों में पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

जमशेदपुर। लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण मानगो के कई इलाकों में उत्पन्न जलजमाव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

दोनों ने श्याम नगर, कुंवर बस्ती, राम नगर तथा करीम सिटी कॉलेज के पीछे के इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने जलजमाव, घरों में पानी प्रवेश करने, आवागमन में परेशानी तथा आवश्यक राहत सामग्री से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दौरे के दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों एवं राहत टीम को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल रेस्क्यू टीम एवं आवश्यक संसाधन पहुंचाए जाएं।

THE NEWS FRAME

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान कर उन्हें आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, सूखा राशन, पेयजल एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम को भी तैयार रखने को कहा गया।

बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और नगर निगम की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और तत्काल राहत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि जलस्तर बढ़ने या किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन और नगर निगम की टीम का सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की टीम 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जलस्तर, जलजमाव और प्रभावित बस्तियों की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत के साथ-साथ भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में बार-बार होने वाले जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक योजनाओं पर काम किया जाएगा।

दौरे के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी, राहत एवं बचाव दल के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment