मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

खनिज संपदा झारखंड की है, उसके राजस्व पर पहला अधिकार भी झारखंड का होना चाहिए : बन्ना गुप्ता

On: August 13, 2026 9:47 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। झारखंड की खनिज संपदा से जुड़े राजस्व एवं राज्य के वित्तीय अधिकारों को सीमित करने वाले केंद्र सरकार के कदम पर पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कड़ा विरोध जताया है।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड देश को कोयला, लौह अयस्क, यूरेनियम और अन्य बहुमूल्य खनिज उपलब्ध कराता है। इन खनिजों के उत्खनन से पर्यावरणीय नुकसान, विस्थापन और सामाजिक बोझ सबसे अधिक झारखंड के लोगों को उठाना पड़ता है। ऐसे में खनिजों से मिलने वाले राजस्व और सेस पर राज्य के अधिकार को कमजोर करना झारखंड के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा,

“झारखंड की धरती से निकलने वाले खनिज केवल देश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं करते, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की भी रीढ़ हैं। यदि राज्य के खनिज राजस्व के अधिकार को छीना जाएगा, तो इसका सीधा असर गरीबों, आदिवासियों, किसानों, युवाओं और राज्य की विकास योजनाओं पर पड़ेगा।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह केवल पैसे का सवाल नहीं है, बल्कि संघीय ढांचे और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों का सवाल है। झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य को उसके प्राकृतिक संसाधनों का उचित आर्थिक लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और राज्य के राजस्व अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा,

“झारखंड अपनी खनिज संपदा लूटने नहीं देगा। राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंड की जनता का हक है और इस हक से कोई समझौता नहीं होगा।”

बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment