📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मारवाड़ी महिला समिति सरिया ने मनाया सावन तीज सिंधारा महोत्सव, कीर्ति डागा बनीं ‘सावन क्वीन’

On: August 18, 2026 10:02 PM
Follow Us:

सरिया। मारवाड़ी महिला समिति, सरिया की ओर से मंगलवार को मीरा अग्रवाल के भवन में सावन तीज सिंधारा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सावन के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन और तीज की पारंपरिक खुशियों को जीवंत कर दिया। नृत्य, नाटक, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें श्रीमती कीर्ति डागा को सावन क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समिति की ओर से महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां आयोजित की गईं।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास

समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि सावन तीज जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों, संस्कारों और त्योहारों से परिचित कराने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल, एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण किया गया। देर शाम तक चले महोत्सव में महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।

आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, भामा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल सहित समिति की अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में विनीता डागा, अनीता डागा, गुड़िया पोद्दार, नेहा वर्मा, श्रीजा पोद्दार और बिंदिया अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment