📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

On: August 18, 2026 9:14 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर और खरकई नदी पांच मीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदियों का पानी लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति वर्ष 2008 में आई बाढ़ के पानी से थोड़ी ही नीचे है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रात में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

अनेक इलाकों का भ्रमण करने के बाद श्री राय ने कहा कि उन्होंने जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त से प्रशासन, मानगो नगर निगम, जेएनएसी और टाटा यूआईएसएल को तैनात रहने का आदेश जारी करने के लिए कहा है। उपायुक्त ने बताया है कि प्रशासन दोपहर बाद तीन बजे से तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। सभी सामुदायिक भवनों और स्कूलों में बाढ़ पीड़ितों के रहने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरयू राय ने बताया कि जदयू के कार्यकर्ता और नेता कदमा, सोनारी और मानगो के निचले इलाकों में पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियों की व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशासन, जेएनएसी और मानगो नगर निगम के साथ तालमेल बिठाकर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित कराने के लिए लगे रहने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कुँअर बस्ती, श्याम नगर सहित कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया और मानगो नगर निगम तथा जेएनएसी द्वारा की जा रही व्यवस्था में मदद की।

सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी विशेष रूप से तैनात रहने की जरूरत बताई। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर और जंपर की जांच करने तथा यदि बिजली की लाइन बंद करनी पड़े तो हैलोजन आदि वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment