मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कृषक पाठशाला एवं नोटबुक निर्माण केंद्र का किया निरीक्षण

On: August 26, 2025 10:03 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत अंतर्गत फुलडुंगरी गाँव में एकीकृत बिरसा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित किया और पाठशाला से जुड़कर होने वाले लाभ, संभावनाओं और उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने किसानों से केसीसी (कृषि ऋण) के कवरेज की जानकारी ली और वंचित किसानों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक और एफपीओ से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों को आसपास के 9 गाँवों के किसानों को एफपीओ से जोड़ने और किसानों को इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

THE NEWS FRAME

मौके पर कुछ किसानों ने लैंप्स में धान बेचने के बाद भुगतान की दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया और समय पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस क्रम में उन्होंने कृषक पाठशाला में संचालित गतिविधियों एवं फसलों का अवलोकन किया तथा कृषक पाठशाला को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक से अवगत कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में उपायुक्त ने फूलडुंगरी में संचालित नोटबुक निर्माण कार्य से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने नोटबुक की गुणवत्ता की सराहना की तथा आपूर्ति श्रृंखला, विपणन एवं डिजाइन सुधार पर चर्चा की।

THE NEWS FRAME

उपायुक्त ने कहा कि प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए लागत कम करना, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखना तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को नोटबुक उत्पादन बढ़ाने, बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करने तथा स्कूलों एवं स्टेशनरी दुकानों से समन्वय स्थापित कर बिक्री में सहयोग करने के निर्देश दिए।

THE NEWS FRAME

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों को तकनीक आधारित खेती से जोड़ना तथा महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब किसान एवं समूह आत्मनिर्भर बनेंगे तथा बाजार की मांग को समझकर आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी श्री विवेक बिरुआ, बीडीओ श्रीमती अद्वितीय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment