मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आईआरबी -8 और एसआईआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में सम्मिलित हुए। सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का 2 वर्षों के अंदर जीर्णोद्धार किए जाने की करी घोषणा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 6, 2023 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

Bokaro : शुक्रवार 06 जनवरी, 2023

Netaji 3

मुख्य बिंदु : 

●  मुख्यमंत्री ने आकर्षक परेड का किया निरीक्षण और ली सलामी, 574 आरक्षियों ने ली शपथ 

● मुख्यमंत्री ने कहा- पुलिस महकमे के लिए अलग स्वास्थ सेवा बनाने पर सरकार कर रही विचार 

● पुलिस में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी पूरे राज्य के लिए गर्व की बात  

●  विभिन्न चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा 

THE NEWS FRAME

विस्तार से :  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस के विभिन्न ट्रेनिंग संस्थानों से 1892 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य की सेवा के लिए अपना योगदान देने जा रहें है। इन जवानों में कुल 630 महिला आरक्षी अपने सहकर्मी पुरुष आरक्षियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने जा रहीं है, यह  पूरे राज्य के लिए  गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है । मुख्यमंत्री आज बोकारो स्थित जैप- 4 ग्राउंड में एसआईआरबी- 01 दुमका, एसआईआरबी- 2 खूँटी, आईआरबी-8 गोड्डा के जवानों के पारण परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैप- 4 परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही परिसर हेतु आर.ओ प्लांट का भी उद्घाटन किया।

THE NEWS FRAME

प्रशिक्षण आपके जीवन का अहम हिस्सा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है , वह तो एक शुरुआत है। आप जब अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आपको कई नई और अलग-अलग तरह की चुनौतियों  का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा। प्रशिक्षण अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। जिससे आप अपने आप को और बेहतर और कुशल बनाते हैं ।

THE NEWS FRAME

सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का होगा जीर्णोद्धार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों और संस्थानों में जाने का मौका मिलता है। इस दौरान वहां की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के दौरान कई समस्याएं व्याप्त होने की बात मालूम होती है। इसका सीधा असर प्रशिक्षण देने वालों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों पर होता है। ऐसे में आपको आश्वस्त करता हूं अगले 2 वर्षों के अंदर सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का जीर्णोद्धार कर लिया जाएगा, ताकि बेहतर माहौल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो सके।

THE NEWS FRAME

पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, सरकार कर रही विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। इसका मकसद पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे और भी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

THE NEWS FRAME

 बेस्ट कैडेट्स किए गए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बेस्ट कैडेट (ओवरऑल) अर्चना कुमारी, बेस्ट कैडेट (इंडोर) भीमराज विश्वकर्मा, बेस्ट कैडेट (आउटडोर) विक्रम कुमार तिवारी और बेस्ट कैडेट (शूटिंग) मंजू कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ट्रेनिंग -इन-चार्ज और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार महतो  सम्मानित किए गए।

 574 जवानों ने सफलतापूर्वक पूरा किया गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण 

सत्र 2020-22 के 574 जवानों ने बोकारो JAP-4 के प्रशिक्षण संस्थान में कुल 215 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें एस.आई आर.बी-01 दुमका के कुल 13 जवान जिसमें 4 पुरुष एवं 9 महिला, एस.आई.आर.बी- 2 खूँटी के कुल 5 पुरुष जवान, आई.आर.बी-8 गोड्डा के कुल 556 जवान जिसमें 377 पुरुष एवं 179 महिला जवानों ने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए।

THE NEWS FRAME

पारण परेड समारोह में गोमिया विधायक श्री लंबोदर महतो, बेरमो विधायक श्री कुमार जयमंगल,  डीजीपी श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, एडीजीपी श्री प्रशांत सिंह, डीजीपी ट्रेनिंग श्री अनुराग गुप्ता, आईजी ट्रेनिंग श्रीमती प्रिया दुबे, उपायुक्त बोकारो, श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री चंदन कुमार झा, समादेष्टा JAP-4 श्री अश्विनी कुमार, JAP-4 के पदाधिकारी, प्रशिक्षु जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। 

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied