जमशेदपुर। मानगो के डिमना चौक में नवनिर्मित ‘द पर्वत पैलेस’ होटल एवं A/C बैंक्वेट हॉल का भव्य उद्घाटन समारोह धार्मिक और उत्सवपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्वत परिवार की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, माता की चौकी और रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
द पर्वत पैलेस का शुभारंभ 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुआ। परिवार के सदस्यों ने पूजा कर प्रतिष्ठान की सफलता, सुख-समृद्धि और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।
माता की चौकी में भक्तिमय हुआ माहौल
उद्घाटन समारोह के क्रम में 13 जुलाई को शाम 4 बजे माता की चौकी का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान माता के भजनों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

शाम सात बजे से उद्घाटन समारोह और रात्रिभोज
13 जुलाई को शाम 7 बजे से द पर्वत पैलेस के औपचारिक उद्घाटन समारोह और रात्रिभोज का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों और गणमान्य लोगों ने पर्वत परिवार को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।
द पर्वत पैलेस डिमना चौक स्थित द जंक्शन की तीसरी मंजिल, मानगो, जमशेदपुर में शुरू किया गया है। होटल के साथ वातानुकूलित बैंक्वेट हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है, जो विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी होगा।
आयोजन को सफल बनाने में श्री चंद्र शेखर पर्वत, श्रीमती सुनीता पर्वत एवं पूरे पर्वत परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वत परिवार ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।













