मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह बंदी से पहले गिरफ्तार, प्रशासन ने एहतियातन की कार्रवाई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 3, 2026 4:13 PM
Follow Us:
IMG 20260703 155811
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर, 3 जुलाई । पूर्व घोषित बंदी कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन ने भाजपा के पूर्व नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके विकास सिंह को शुक्रवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई संभावित बंदी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

Netaji 3

बताया गया कि स्वर्गीय हिमांशु हत्याकांड के विरोध में विकास सिंह ने “गोरिल्ला पद्धति” से बंदी कराने की घोषणा की थी। इसके लिए वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। प्रशासन के पास उनकी सक्रिय भूमिका और बंदी को लेकर तैयारियों की सूचना पहले से मौजूद थी। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही विकास सिंह अपने आवास से बंदी कार्यक्रम के लिए निकलने लगे, पहले से तैनात पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मानगो थाना की पुलिस के कई अधिकारी और जवान काफी देर से उनके घर के बाहर मौजूद थे और उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान विकास सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का कारण पूछा। उनके अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें “ऊपर से गिरफ्तारी का आदेश” मिला है। इस पर विकास सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय विरोध कर रहे लोगों को रोका जा रहा है।

गिरफ्तारी के समय विकास सिंह ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्वर्गीय हिमांशु हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि न्याय की मांग करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

उधर, प्रशासन का मानना है कि बंदी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

फिलहाल पुलिस द्वारा विकास सिंह को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 25

हाईकोर्ट की दखल पर 2 एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार Ara में भरत तिवारी जैसा दूसरा कांड?

Untitled Design 24

Sri Ganganagar में 13 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

Untitled Design 21

Jamshedpur बंद को मिला जनसमर्थन बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

The News Frame 21

अवैध हथियार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

The News Frame 17

DD बार हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, बोले– “पुलिस समय पर सक्रिय होती तो हिमांशु सिंह की जान बच सकती थी”

Untitled Design 7 1

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने Himanshu Kumar Singh के परिजनों से की मुलाकात

Leave a Comment

Link copied