मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय राष्ट्रपति ने प्रदान किए – ‘राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार’

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 24, 2022 5:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

New Delhi : शनिवार 24 सितम्बर, 2022 

Netaji 3

भारतीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020-2021 के लिए ‘राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार’ प्रदान किए हैं। बता दें की इस अवसर पर श्री अनुराग ठाकुर (केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री), श्री निसिथ प्रमाणिक (युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री), श्री संजय कुमार (सचिव युवा मामले), श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी (खेल सचिव), मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।  

युवा मामले और खेल मंत्रालय विभाग प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालयों/+2 परिषद, कार्यक्रम अधिकारियों/एनएसएस इकाइयों और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा में किए गए उत्कृष्ट योगदान को सराहने और पुरस्कृत करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में NSS को अधिक बढ़ावा मिले। बता दें की वर्तमान में NSS से लगभग 40 लाख स्वयंसेवक औपचारिक रूप से जुड़े हुए हैं।  

बता दें की NSS केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है जिसे वर्ष 1969 में स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवा छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र को विकसित करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था। NSS का वैचारिक रुझान महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित है। 

NSS का मूल मंत्र है ‘स्वयं से पहले आप’

एनएसएस स्वयंसेवक (NSS) नियमित और विशेष शिविर संबंधी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक प्रासंगिकता के उन मुद्दों पर काम करते हैं, जो समुदाय की जरूरतों के अनुरूप निरंतर बदलते रहते हैं। इस तरह के मुद्दों में ये शामिल हैं – (i) साक्षरता और शिक्षा, (ii) आपदाओं के दौरान बचाव और राहत, (iii) आर्थिक विकास गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम,   (iv) पर्यावरण संरक्षण,(v) महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम, (vi) सामाजिक सेवा कार्यक्रम, (vii) स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, (viii) स्वच्छता गतिविधियां,  इत्‍यादि।

THE NEWS FRAME

वर्ष 2020-21 के लिए 3 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार का विवरण इस प्रकार है:                            

1. विश्वविद्यालय/ +2 परिषद श्रेणी के लिए, पुरस्कारों की संख्या  –  2,  

प्रथम पुरस्कार: 5,00,000 रुपये (एनएसएस कार्यक्रम तैयार करने के लिए) विश्वविद्यालय/ +2 परिषद को एक ट्रॉफी के साथ। कार्यक्रम समन्वयक को प्रमाण पत्र एवं रजत पदक।

दूसरा पुरस्कार: 3,00,000 लाख रुपये (एनएसएस कार्यक्रम तैयार करने के लिए) विश्वविद्यालय/+2 परिषद को एक ट्रॉफी के साथ। कार्यक्रम समन्वयक को प्रमाण पत्र एवं रजत पदक।

2. एनएसएस इकाइयां और उनके कार्यक्रम अधिकारी श्रेणी के लिए, पुरस्कारों की संख्या – 10+10, प्रत्येक एनएसएस इकाई को 2,00,000 रुपये (एनएसएस कार्यक्रम तैयार करने के लिए), एक ट्रॉफी के साथ। प्रत्येक कार्यक्रम अधिकारी को प्रमाण पत्र और रजत पदक के साथ 1,50,000 रुपये।

3. एनएसएस स्वयंसेवक श्रेणी के लिए, पुरस्कारों की संख्या – 30, प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रमाण पत्र और रजत पदक के साथ 1,00,000 रुपये ।

 पुरस्कार विजेताओं के बारे में विस्‍तृत जानकारी हेतु क्लिक करें : –  

सोर्स : PIB 

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied