मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, सोमवार तक लगेगा नया 200 केवी ट्रांसफार्मर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 28, 2026 12:51 PM
Follow Us:
IMG 20260628 112033
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

बड़की सरैया। बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के बागोडीह चौक में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से परेशान सैकड़ों उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां लगे 200 केवी बिजली ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से लगभग 250 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Netaji 3

बिजली विभाग ने फिलहाल ट्रांसफार्मर की अस्थायी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन यह व्यवस्था केवल कुछ दिनों के लिए ही कारगर मानी जा रही है। विभाग ने सोमवार तक नया 200 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

इस बीच झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मंडल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि मौजूदा 200 केवी ट्रांसफार्मर पर करीब 250 उपभोक्ताओं का लोड है, जिसके कारण ओवरलोडिंग की स्थिति बनती है और ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिजली विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) से बातचीत की गई है। विभाग ने सोमवार तक नया 200 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर लगाने का भरोसा दिया है, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य और सुचारु बनी रहे।

शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने बताया कि केवल नया ट्रांसफार्मर लगाने तक ही समाधान सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में स्थायी समाधान के लिए पास में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर को भी 200 केवी क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा। दोनों ट्रांसफार्मरों के बीच बिजली लोड का संतुलित वितरण होने से किसी एक ट्रांसफार्मर पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा और बार-बार खराब होने की समस्या से निजात मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि अगले 15 दिनों के भीतर इस दिशा में आवश्यक कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा इसके लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied