मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रखंड मुख्यालय में बैठने के बजाय फील्ड में जाएं पदाधिकारी/कर्मी, योजनाओं को ससमय पूरा कराएं… उप विकास आयुक्त

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: July 8, 2023 5:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME


जमशेदपुर। झारखण्ड 

Netaji 3

उप विकास आयुक्त ने पटमदा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक, पंचायत भ्रमण कर योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार देर शाम पटमदा प्रखंड पहुंचे, इस दौरान उन्होंने प्रखंड सभागार में समीक्षात्मक बैठक की तथा पंचायत भ्रमण कर बागवानी की योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त  ने समीक्षा बैठक में पंचायतवार योजनाओं के अधतन स्थिति की समीक्षा की। मनरेगा, सावित्रीबाई फुले योजना, पीएम आवास, अम्बेडकर आवास, पेंशन समेत अन्य विभागों के योजनाओं की समीक्षा में प्रगति की जानकारी ली तथा योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समय में योजनाओं को पूर्ण करना प्राथमिकता में रखें, इसके लिए पदाधिकारी/कर्मी फील्ड में ज्यादा समय दें। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कर्मियों से कहा कि ये योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई कोताही नहीं करें। बैठक में बीडीओ श्री अरविंद बेदिया, सीओ श्री चंद्रशेखर तिवारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बीपीओ, जेई, मनरेगा कर्मी व अन्य विभागों के अधिकारी व कमी मौजूद रहे। 

THE NEWS FRAME

मनरेगा योजना का किया निरीक्षण

प्रखंड मुख्यालय में बैठक के उपरांत उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने लावा पंचायत के हाथखेदा टोला एवं लावा गांव में मनरेगा के तहत संचालित योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर बागवानी योजना के तहत की गई गड्ढा खुदाई के कार्य का जायजा लेते हुए पौधारोपण से पूर्व घेरान करने के निर्देश दिए ताकि पौधा सुरक्षित रह सके, लाभुक से बातचीत कर योजना को ससमय पूरा कराने की बात कही। उप विकास आयुक्त द्वारा शुक्रवार को भी घाटशिला प्रखंड के गालूडीह क्षेत्र के दो पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजना का निरीक्षण किया गया था। बड़ाखुर्शी व जोड़िशा पंचायत में क्रियान्वित बागवानी, प्रधानमंत्री आवास, अम्बेड़कर आवास, बकरी शेड समेत कई योजनाओं का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को उन्होने निर्धारित समयाविध में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।   

THE NEWS FRAME
Netaji 4

और पढ़ें

MALKHAN SINGH

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

DD

डबल डाउन क्लब चाकूबाजी मामले में बढ़ा तनाव, घायलों की हालत गंभीर, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rmadayog

स्वर्गीय ईरा पाल की पुण्यतिथि पर आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर

IMG 20260628 112033

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, सोमवार तक लगेगा नया 200 केवी ट्रांसफार्मर

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied