मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जैप- आईटी की 10वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की ली जानकारी ली। जानें – बैठक की विशेष बातें जो झारखंड को बनाएगी आधुनिक।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 8, 2022 1:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार

Ranchi : बृहस्पतिवार 8 सितम्बर, 2022

Netaji 3

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जैप- आईटी की 10वीं  बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग की अध्यक्षता की, विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की ली जानकारी ली।

सभी सरकारी विभागों / कार्यालयों का सेंट्रलाइज्ड डाटा सेंटर बनगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डेटा रिकवरी सेंटर और साइबर सिक्योरिटी रिस्पांस टीम बनाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री बोले- सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों में कर्मियों और सरकारी वाहनों के प्रवेश के लिए चिप-आधारित ई-पास की व्यवस्था बनाई जाए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकारी विभागों / कार्यालयों का अलग-अलग डेटा सेंटर साइबर सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है। ऐसे में सभी विभागों के लिए सेंट्रलाइज्ड डेटा सेंटर बनाया जाए। इससे डेटा सेंटर का मैनेजमेंट, मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से करने के साथ साइबर सुरक्षा की व्यवस्था को पुख्ता किया जा सकता है।  वे आज जैप- आईटी की 10वीं  बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। 6 सालों के अंतराल के बाद हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डेटा रिकवरी सेंटर और साइबर सिक्योरिटी रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया।  इस मौके पर उन्होंने जैप- आईटी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।

डेटा सिक्योरिटी ऑडिट की व्यवस्था बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के डेटा की सिक्योरिटी काफी अहम हैं। डेटा लीक होने से कई बड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में सभी विभागों के डेटा की सिक्योरिटी ऑडिट नियमित अंतराल पर होनी चाहिए। डेटा सिक्योरिटी ऑडिट में जो भी खामियां मिले, उसे अविलंब नियंत्रित किया जाए।

ई- गवर्नेंस का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें

मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से कहा कि वह ई गवर्नेंस के अगले 5 सालों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें। इसके तहत किस तरह नए-नए तकनीको को सरकारी कार्यों में बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है,  इसकी जानकारी हो।  बदलते समय के साथ  ई- गवर्नेंस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में यह बेहद कारगर साबित होगा।

सरकारी दस्तावेजों का जल्द से जल्द डिजिटलाइजेशन हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में पुराने- पुराने फाइलों का अंबार है। यह व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ।उन्होंने यह भी कहा कि जिन फाइलों और दस्तावेजों की अब कोई उपयोगिता नहीं है, उसके निष्पादन की भी व्यवस्था की जाए।

ऑफिस सिक्योरिटी की व्यवस्था पुख्ता हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों में कर्मियों और सरकारी वाहनों के प्रवेश के लिए चिप-आधारित ई-पास की व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा सचिवालय के सभी प्रवेश द्वारों पर सेंसर ग्लासेज की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सिर्फ ई- पास वाले व्यक्ति ही अंदर प्रवेश कर सकें। इससे अवांछित लोगों के सचिवालय में प्रवेश को नियंत्रित किया जा सकेगा और यह ऑफिस सिक्योरिटी के दृष्टिकोण से काफी बेहतर साबित होगा।

सचिवालय में कार्य कर रहे आईआईटी और प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर्मियों की आईटी के क्षेत्र में सेवा लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय और संलग्न कार्यालयों में कई ऐसे कर्मी कार्य कर रहे हैं, जिन्होंने आईआईटी और प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे तकनीकी विशेषज्ञ कर्मियों की लिस्ट बनाने को कहा और उनकी सेवा को सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों में विशेष रूप से लेने के निर्देश दिए।

जैप – आईटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सूचना प्रौद्योगिकी और ई गवर्नेंस विभाग के सचिव श्री केएन झा, जैप -आईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) श्री मनोज कुमार मौजूद थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied