मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 21 से 25 जुलाई तक एआई और मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय ऑनलाइन एफडीपी का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 29, 2026 3:26 PM
Follow Us:
IMG 20260629 WA0009
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 21 से 25 जुलाई तक “सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग का प्रभाव” विषय पर पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया जाएगा।

Netaji 3

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों, उद्योग विशेषज्ञों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को आधुनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) के बढ़ते महत्व तथा उनके औद्योगिक एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना है। एफडीपी के दौरान एआई और एमएल तकनीकों के माध्यम से पारंपरिक विनिर्माण प्रक्रियाओं को अधिक स्मार्ट, प्रभावी और सतत बनाने पर विशेष चर्चा की जाएगी।

इन विषयों पर होंगे विशेषज्ञ सत्र

पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एआई-सहायित एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, मशीन लर्निंग आधारित मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाएं, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली, इंटेलिजेंट फॉल्ट डायग्नोसिस, प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन, एआई आधारित थर्मल इंजीनियरिंग तथा प्रोडक्शन इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

देशभर के विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

एफडीपी में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें वीएनआईटी नागपुर, एनआईटी सुरथकल, एनआईटी जमशेदपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (भारत सरकार), एमआईटी मणिपाल, अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

THE NEWS FRAME

आयोजन टीम

कार्यक्रम के संयोजक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेन्द्र विक्रम हैं, जबकि सह-संयोजक डॉ. मोहम्मद वसीम अकरम होंगे। कार्यक्रम का समन्वयन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री शशिकांत सिंह तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

20 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह ऑनलाइन एफडीपी शिक्षकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का प्रभावी मंच बनेगा। इच्छुक प्रतिभागी गूगल फॉर्म लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 10

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

Untitled Design 1 9

Srinath विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा उभरती तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण

The News Frame 6

NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर धालभूम में निषेधाज्ञा लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सख्ती

The News Frame 3

Netaji Subhas University के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित

Untitled Design 30 4

NIT जमशेदपुर में डिजिटल शिक्षण और कैंपस डेवलपमेंट पर फैकल्टी अपग्रेडेशन लेक्चर सीरीज़ का आयोजन AI आधारित शिक्षा पर रहा विशेष फोकस

Untitled Design 6 7

Shrinath कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एआई और अनुवाद विषय पर कार्यशाला आयोजित विद्यार्थियों को बताए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक पहलू

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied