मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर धालभूम में निषेधाज्ञा लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सख्ती

On: June 20, 2026 9:50 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 20 जून: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने धालभूम अनुमंडल क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों एवं उनके 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा जारी की है।

पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को शाम 6:15 बजे तक अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अनधिकृत उपयोग, नकल से संबंधित सामग्री जैसे पुस्तक, नोट्स एवं चिट का प्रयोग, पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का समूह बनाकर नारेबाजी या भाषण देना, हथियारों का प्रदर्शन या वहन, लाउडस्पीकर का उपयोग तथा पटाखों और तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाली आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा अथवा ऐसा भाषण, जिससे शांति एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका हो, उस पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि यह आदेश परीक्षा में शामिल होने वाले वैध प्रवेश-पत्रधारी अभ्यर्थियों तथा परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

प्रशासन के अनुसार यह निषेधाज्ञा 20 जून 2026 की रात 10 बजे से प्रभावी होकर 21 जून 2026 की रात 9 बजे तक लागू रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बी.एन.एस. की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन में सहयोग करने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment