मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Netaji Subhas University के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित

On: June 20, 2026 11:44 AM
Follow Us:

जमशेदपुर: Netaji Subhas University के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक सेवा गतिविधियों को सम्मानित करना था। समारोह रोटारेक्ट क्लब के अध्यक्ष आनंद राज सिंह के कार्यकाल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन तथा गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन कृष्ण खरिया तथा विशिष्ट अतिथि रोटेरियन जितेश चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राकेश कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. श्रद्धा वर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष दीपिका कुमारी तथा क्लब मॉडरेटर अभिनव कुमार भी मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अपने संबोधन में रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के पूरे वर्ष के परिश्रम को पहचान देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने घोषणा की कि यह सम्मान समारोह आगे भी प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। अतिथियों ने भी छात्रों को सामाजिक सेवा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। रोटारेक्टर ऑफ द टेन्योर का पुरस्कार शुभो पात्रा, बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार शिबांश महापात्रा, बेस्ट टीम प्लेयर का पुरस्कार श्रुति शर्मा तथा फाइनेंशियल एक्सीलेंस अवार्ड नूर अफ़शां को प्रदान किया गया। वहीं द लेगेसी ऑफ गाइडेंस अवार्ड से क्लब मॉडरेटर अभिनव कुमार को सम्मानित किया गया। एक्सीलेंस इन सपोर्ट अवार्ड प्रतीक झा और राज विवेक यादव को दिया गया।

इसके अलावा क्लब के दस सक्रिय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘रोटारेक्टर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें रोटारेक्ट क्लब की सेवा भावना, नेतृत्व और फेलोशिप की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment