📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

60 किलो गांजा के साथ जमशेदपुर शहर के गाँजा तस्कर विनोद चौरसिया सहित पांच अन्य तस्कर हुए गिरफ्तार।

On: October 28, 2023 4:51 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक – 26.10.2023 को ओलीडीह ओ०पी० में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि विनोद चौरसिया, पे०-जुगल चौरसिया के द्वारा वृहत पैमाने पर अवैध गाँजा (मादक पदार्थ) का कारोबार किया जाता है तथा जमशेदपुर शहर के भिन्न-भिन्न गाँजा तस्करों से उसका संबंध है। इस आशय की जानकारी वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा श्री सुमीत कुमार के नेतृत्व में पु०नि०- सह थाना प्रभारी एम०जी०एम०. राजु एवं ओलीडीह थाना प्रभारी, पु०अ०नि० सोनू कुमार के द्वारा एक संयुक्त रूप से छापामारी दल का गठन कर एन०डी०पी०एस० से संबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए शंकोसाई रोड न0-05 एकतानगर स्थित विनोद चौरसिया के घर पर छापामारी किया गया। 

विनोद चौरसिया के निशानदेही पर तथा उसके स्वीकारोक्ति बयान में आये तथ्यों के आधार पर उसके घर के पूजा रूम में निर्मित तहखाना एवं कार के डिक्की से कुल 16.600 कि0ग्रा0 गाँजा बरामद कर जप्त करते हुए इस कारोबार में लिप्त विनोद चौरसिया सहित उसके दोनों पुत्र सन्नी कुमार एवं रौशन चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। विनोद चौरसिया एवं उसके दोनों पुत्रों के बताये अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में टेंपो से सप्लाई करने वाले प्रमोद मल्लिक उर्फ टुटू के घर पर छापामारी किया गया, जहां प्रमोद मल्लिक उर्फ टुटू के निशानदेही पर उसके घर से 10.200 कि०ग्रा० गाँजा तथा अवैध कारोबार में प्रयुक्त टेंपो को जप्त करते हुए प्रमोद मल्लिक को गिरफ्तार किया गया। 

THE NEWS FRAME

प्रमोद मल्लिक ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में गाँजा तस्करी का मुख्य कारोबारी गंगा सिंह को संलिप्त होने की बात बताया। जिसके बाद बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलूंग लाल टांड़ स्थित गंगा सिंह के घर पर छापामारी कर गंगा सिंह के निशानदेही पर उसके घर में बने बाथरूम में निर्मित तहखाने से 20.600 कि०ग्रा० गाँजा बरामद कर जप्त किया गया और गंगा सिंह के बताये अनुसार हुरलूंग लाल टांड़ स्थित गणेश महतो एवं मोहन जयसवाल के घर पर भी छापामारी किया गया, जहां से 12.700 कि०ग्रा० गाँजा बरामद कर जप्त किया गया एवं इस संबंध में मानगो (ओलीडी ओ०पी०) थाना कांड सं0-310/2023, दि०-27.102023 धारा-20 (B) (ii) (c) / 22/25/ 29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अवैध गाँजा कारोबार में लिप्त सभी अभियुक्तों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध गाँजा तस्करी करने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

THE NEWS FRAME

जप्त सामानों का विवरण :-

1. गिरफ्तार सभी छ अभियुक्तों के निशानदेही पर 60 किलो 100 ग्राम गाँजा,

2. 05 (पाँच) मोबाईल फोन,

3. स्कूटी पंजीयन स०- JH05CF-8215

4. कार पंजीयन सO JH05DJ-4537

5. टेंपो पंजीयन स०- JH05BD-1322

6. गांजा माप तौल करने वाला एलेक्ट्रोनिक तराजू-01

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता :- 

(1) विनोद चौरसिया, उम्र 52 वर्ष, पे०-जुगल चौरसिया, 

(2) सन्नी कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- विनोद चौरसिया,

(3) रौशन कुमार उम्र 19 वर्ष दोनों पिता- विनोद चौरसिया, 

तीनों पता रोड न0-5 शंकोसाई एक्तानगर नियर जे०पी० स्कूल ओलीडीह, थाना-ओलीडीह ओ०पी०.

(4) प्रमोद कुमार मल्लिक, उम्र 47 वर्ष, पिता गिरीन्द्र मोहन मल्लिक,

(5) गंगा सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता- श्री निवास सिंह, 

दोनों पता प्रेमचन्द पथ बारीडीह बस्ती, थाना-सिदगोड़ा,

(6) गणेश महतो, उम्र 40 वर्ष, पे०- फुनी महतो, पता-हुरलूंग लाल टांड़, नियर काली मंदिर, थाना-बिरसानगर,

सभी जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

छापामारी दल में शामिल सदस्य :-

1. श्री सुमीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

2. राजु पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी एम०जी०एम० थाना

3. सोनू कुमार, थाना प्रभारी ओलीडीह ओ०पी०,

4.पु०अ०नि० गोपाल कुमार एम०जी०एम० थाना,

5. स०अ०नि० नरेन्द्र बिहारी सिंह, एम०जी०एम० थाना,

6. स०अ०नि० आलोक कुमार सिंह, एम०जी०एम० थाना

7. पु0अ0नि0 दीपक कुमार, ओलीडीह ओ०पी०.

8. पु०अ०नि० मुकेश शरण

9. पु०अ०नि० कौशल कुमार, एम०जी०एम० थाना

10. एम०जी०एम० थाना एवं ओलीडीह ओ०पी० थाना का सशस्त्र बल।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment