मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धरना आयोजित

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 8, 2025 9:23 PM
Follow Us:
Add A Heading 2025 03 08T212129.825
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

सरायकेला खरसावां: ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला कमेटी की ओर से आज, 8 मार्च 2025, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सुमिति पाठक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मौसुमी मित्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Netaji 3

कार्यक्रम की शुरुआत में अंजना भारती ने 8 मार्च मनाने के सही उद्देश्य की ओर महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया। AIMSS की जिला अध्यक्ष, श्रीमती मालती देवी, ने महिलाओं की असुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला नेत्री लिली दास ने पूंजीवाद के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह किस प्रकार बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने महिलाओं से इन समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

THE NEWS FRAME

Read More : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में भव्य संगीतमय संध्या, जमशेदपुर के शिक्षा जगत ने उठाया आनंद

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। शिवानी भट्टाचार्य, जया विश्वास, कुसुम, भानुमति महतो, अंबिका तथा रामेश्वरी ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। वहीं, ज्योति, सलोनी, आलोक, रुद्राणी और हर्ष ने महिला मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक “मुझे आज़ादी चाहिए” का मंचन किया।

अन्य वक्ताओं में पूनम सिंह, महिला कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अनुराधा, अधिवक्ता रुपा सामंत, अधिवक्ता रुपाली पाती तथा सावित्री गिरी ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस धरने में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की सदस्य विमला सिंह, सावित्री गिरी, संगीता शर्मा, रूपा सरकार, शर्मिली, माला सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied