मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

The Habitat, मुंबई में जमशेदपुर के युवा कवि निशांत सिंह की प्रभावशाली प्रस्तुति

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 20, 2026 2:40 PM
Follow Us:
IMG 20260620 WA0002
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: शहर के युवा कवि एवं साहित्यिक संस्था ‘निनाद’ के सह-संस्थापक निशांत सिंह ने मुंबई के प्रतिष्ठित काव्य मंच The Habitat पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर साहित्यिक जगत का ध्यान आकर्षित किया है। शॉर्टलिस्ट होने के बाद मंच पर उनकी प्रस्तुति को दर्शकों और साहित्य प्रेमियों ने काफी सराहा।

A 2

सिदगोड़ा निवासी निशांत सिंह पेशे से डाटा एनालिसिस के क्षेत्र से जुड़े हैं। व्यस्त कार्यशैली और साहित्यिक गतिविधियों के बीच उन्होंने कई बार मुंबई की यात्रा को टाल दिया था, लेकिन परिस्थितियों के चलते उन्हें मुंबई जाना पड़ा। लगभग डेढ़ महीने बाद उन्हें द हैबिटैट के मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला, जो उनके परिवार और साहित्यिक संस्था ‘निनाद’ दोनों के लिए गौरव का क्षण साबित हुआ।

THE NEWS FRAME

निशांत सिंह न केवल एक संवेदनशील कवि के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि कवि सम्मेलन, ओपन माइक कार्यक्रमों के आयोजन, शो डिज़ाइनिंग और कार्यक्रमों के सफल संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टीम लीडर के रूप में उनकी सूक्ष्म दृष्टि और रचनात्मक सोच ने उन्हें साहित्यिक समुदाय में अलग पहचान दिलाई है।

अपनी उपलब्धि पर निशांत सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रतिभाओं के लिए मंच और अवसरों की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल समर्पण, निरंतर अभ्यास और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की है।

साहित्य जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि मंच पर निशांत की प्रभावशाली उपस्थिति और उनकी कविताओं की संवेदनशील अभिव्यक्ति आने वाले समय में उन्हें और व्यापक पहचान दिलाएगी। निशांत स्वयं कवि होने के अनुभव को व्यक्त करते हुए कहते हैं, “कवि होना कुम्हार की चाक पर रखा मिट्टी का ढेला है, जो हर दिन नया रूप लेकर दुनिया को चकित कर देता है।”

इस उपलब्धि पर ‘निनाद’ परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जड़ों से जुड़े रहकर आगे बढ़ने की निशांत की सोच नई पीढ़ी के रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। संस्था ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Kandra

कांड्रा टोल प्लाजा पर जांच अभियान, 4 कोयला लदे वाहन जब्त

B

JDU पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

WhatsApp Image 2026 06 16 At 11.12.48 AM

Intercity पकड़ने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied