मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राजा कालिंदी के आंदोलन का असर, होमगार्ड जवानों को मिला लंबित वेतन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 20, 2026 2:56 PM
Follow Us:
IMG 20260620 145530
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर, 20 जून 2026: लंबे समय से वेतन भुगतान की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का असर आखिरकार दिखाई दिया है। होमगार्ड जवानों के लंबित वेतन का भुगतान शुरू हो गया है, जिससे जवानों और उनके परिवारों में राहत की लहर दौड़ गई है।

A 2

बताया जाता है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण होमगार्ड जवानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के एससी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी लगातार आवाज उठा रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री, संबंधित विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष जवानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की थी।

राजा कालिंदी ने कहा कि होमगार्ड जवानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी होमगार्ड जवानों की एकजुटता और उनके संघर्ष की जीत है। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जवानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा।

वेतन भुगतान शुरू होने के बाद होमगार्ड जवानों ने खुशी जाहिर की। जवानों ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, लेकिन अब भुगतान शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने राजा कालिंदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास और संघर्ष के कारण ही उनकी मांगों पर कार्रवाई संभव हो सकी।

होमगार्ड जवानों का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि भविष्य में वेतन भुगतान की प्रक्रिया नियमित और समयबद्ध तरीके से होगी, ताकि उन्हें दोबारा ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260620 WA0002

The Habitat, मुंबई में जमशेदपुर के युवा कवि निशांत सिंह की प्रभावशाली प्रस्तुति

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Kandra

कांड्रा टोल प्लाजा पर जांच अभियान, 4 कोयला लदे वाहन जब्त

B

JDU पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied