मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बारा रबी उल अव्वल पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की घोषणा, औलमा ने किया युवाओं और महिलाओं से रक्तदान की अपील

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 6, 2024 1:19 PM
Follow Us:
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बारा रबी उल अव्वल पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की घोषणा, औलमा ने किया युवाओं और महिलाओं से रक्तदान की अपील
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : आज दिनांक 5 सितंबर 2024 को ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें 16 सितंबर को बारा रबी उल अव्वल, ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की घोषणा की गई। यह आयोजन आजाद मैरेज हॉल, ओल्ड पुरुलिया रोड, जमशेदपुर में होगा।

Netaji 3

इस मौके पर पैगामे इस्लाम के फाउंडर चेयरमैन सैयद सैफुद्दीन असदक, खतीबो इमाम मस्जिद उमर कबीर नगर के मुश्ताक अहमद नदवी, और अहले हदीस जामा मस्जिद ओल्ड पुरुलिया रोड के इमाम मोहम्मद उमैर सल्फी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से रक्तदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। यह रक्तदान कैंप थैलेसीमिया और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : युवा किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण, पहले चरण में 100 का होगा चयन

सैयद सैफुद्दीन असदक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऐतिहासिक वाक्य, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा,” को याद करते हुए कहा, “इंसानी जीवन बचाने के लिए खून दो, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगा।”

इमाम मुश्ताक अहमद ने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर की एक बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था है, जो सामाजिक, शैक्षिक और मरीजों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने सभी से रक्तदान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने डॉ. अजय कुमार पर लगाया राजनीतिक अवसरवाद और दिवालियापन का आरोप

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, इंजीनियर मोहम्मद काशिफ, हाजी अयूब अली, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, और हाजी जमील अज़गर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied