मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रसिद्ध शायर गौहर अजीज की पुस्तक “अंधेरे उजाले” का लोकार्पण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 5, 2023 10:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर :  रविवार 05 फरवरी, 2023 

Netaji 3

शहर की साहित्यिक संस्था “दबिस्तान ए जमशेदपुर” के तत्वधान में प्रसिद्ध और लोकप्रिय शायर गौहर अजीज की पुस्तक “अंधेरे उजाले” का लोकार्पण समारोह करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें हिंदी तथा उर्दू दोनों समाजों के साहित्यकार, कवि और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। 

समारोह में करीम सिटी कॉलेज के सचिव डॉ मोहम्मद जकरिया मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ हसन इमाम मालिक, स्पोर्ट्स मैनेजर, टाटा स्टील जमशेदपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा शायर असलम बद्र ने की। कार्यक्रम हाफिज वालीउल्लाह वली के द्वारा तिलावते कुरान से प्रारंभ हुआ। सफीउल्लाह सफी ने गौहर अजीज की लिखी हुई नात शरीफ पढ़ी तथा संस्था के सदस्य सद्दाम गनी ने स्वागत भाषण दिया। 

THE NEWS FRAME

लोकप्रिय साहित्यकार प्रो अहमद बद्र तथा फिक्शन राइटर डॉ अख्तर आजाद ने पुस्तक तथा कवि पर समीक्षा व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा आसिया अंसारिया, सरफराज शाद और सफीउल्लाह सफी ने पुस्तक में शामिल गजलों को अपनी खूबसूरत आवाज में सुना कर सभा को आनंदित किया। 

मुख्य अतिथि डॉ मोहम्मद जकरिया ने अपने संबोधन में गौहर अजीज को अपना पसंदीदा और प्यारा व्यक्ति कहते हुए उनकी शायरी को सराहा और उनके शेर भी पढ़े। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौहर अजीज हमारे कॉलेज के शिक्षक हैं और जब कोई शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा काम करता है तो निसंदेह महाविद्यालय का नाम रौशन होता है जो आज हुआ है। इन्होंने अपनी पुस्तक प्रकाशित करके अपने आपको तथा अपनी संस्था को समाज से जोड़ा है।

THE NEWS FRAME

विशिष्ट अतिथि डॉ हसन इमाम मलिक ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे शहर में एक ऐसा शायर भी है जिसे लोग बेइंतहा प्यार करते हैं।

सभा के अध्यक्ष श्री असलम बद्र ने गौहर अजीज पर बातें करते हुए कहा कि ये रूमानी शायर नहीं है बल्कि रूमान में वास्तविकता को ढालकर प्रस्तुत करने वाले हुनरमंद शायर हैं। उन्होंने अपने विचार के प्रमाण में यह शेर भी पढ़ा:

“मजा मरने में क्या गौहर किसी कमसिन शगूफे  पर दुआ कीजिए कि कातिल हुस्न पर एक दिन शबाब आए”

किताब के लेखक गौहर अजीज ने अपने संबोधन में सभी लोगों के प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पुस्तक को पुस्तक उसके पाठक बनाते हैं। भाग्यशाली वे लेखक या कवि हैं या वे पुस्तके हैं जिन्हें आप जैसे अच्छे पाठक मिलते हैं। 

मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ जकी अख्तर ने अपने सुंदर संचालन के द्वारा समारोह को ऐतिहासिक समारोह बना दिया। 

अंत में सकलैन मुश्ताक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सद्दाम गनी, सफीउल्लाह सफी, फरहान खान फरहान, सकलैन मुश्तक, शोएब अख्तर, सरफराज शाद, इंजमाम अजीज और विशेष रूप से सैयद साजिद परवेज, सैयद शाहजेब परवेज और जावेद का सहयोग रहा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 20 10

Chambal के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या तीन राज्यों में था आतंक का पर्याय

Untitled Design 19 8

Pune रेप-मर्डर केस 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले 65 वर्षीय भीमराव कांबले को फांसी की सजा रिकॉर्ड 59 दिनों में आया फैसला

Karunamay

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से दो मेधावी छात्राओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ नामांकन

Human

डबल डाउन बीयर बार कांड में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

Untitled Design 16 7

Polio दिवस पर विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

DD 1

DD क्लब हिंसा में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, हत्या के एंगल से जांच तेज

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied