मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूरे राज्य में 50 लाख से अधिक परिवारों को दिये गये जॉब कार्ड में से 21 लाख से अधिक महिलायें निबंधित – मनरेगा आयुक्त

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 10, 2023 5:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

रांची | झारखण्ड 

Netaji 3

महिलाओं के विकास से ही समाज का विकास संभव है। महिलाएं किसी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। महिलाओं के उन्नति के  बिना उन्नत समाज का सपना कभी साकार नहीं किया जा सकता है।  08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हम विशेष रूप में याद करते हैं क्योंकि यह दिन महिलाओं के लिए खास है। बेहतर के लिए हमें लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है। उक्त बातें मांडर विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2023 के अवसर पर बेड़ो प्रखंड भवन, रांची में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहीं।

श्रीमती तिर्की ने कहा कि कि सरकार की चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए कई प्रयास किये हैं। उन्हें कई जगहों पर आरक्षण प्राप्त है। कानूनी रूप से कई अधिकार महिलाओं को दिये गये हैं। आवश्यकता है तो उन्हें अपने अधिकारों का लाभ उठाने की। 

THE NEWS FRAME

श्रीमती तिर्की ने मनरेगा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मनरेगा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 

महिलाएं दीदी बाड़ी जैसी योजनाओं में कार्य कर दीदी बगिया योजना से लाभान्वित होकर या फिर गाय निर्माण योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास उभर रहा है, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी होने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को संवार रही हैं। ग्राम स्तर पर ऐसी हजारों महिलाओं ने आज अपने भविष्य को संवारने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है, यह महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण है।

THE NEWS FRAME

राज्य में 50 लाख से अधिक परिवारों को दिये गये जॉब कार्ड में से 21 लाख से अधिक महिलायें निबंधित

मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि खुद को बदले बिना लक्ष्य की प्राप्ति किसी भी कीमत पर हासिल नहीं की जा सकती है। अपने आप को बदलने से ही बदलाव संभव है। मनरेगा ग्रामीणों का जीवन बदल रहा है।

मनरेगा के तहत आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह सम्मान समारोह में महिला मेट एवं लाभर्थियों को सम्मानित किया गया, यह विभाग के लिए अत्यंत हर्ष की बात है। सरकार की सोच है कि महिलाओं की आजीविका के साधन को बढाया जाये। 

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 50 लाख से अधिक परिवारों को जॉब कार्ड दिया गया है, उसमें से 21 लाख से अधिक महिलायें निबंधित हैं, यह खुशी की बात है। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़ कर महिलायें स्वावलंबी बन रही हैं। 

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में श्रीमती राजेश्वरी बी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के अंचलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए मनरेगा के तहत चलाए जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने हरिहरपुर जामटोली के भसनंदा स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया और गुणवत्ता देखकर बधाई दी। उन्होंने पंडरा गांव जाकर वहां प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति निरीक्षण भी किया।

उप विकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार ही हमारा लक्ष्य है। आप आर्थिक रूप से भी खुद को सक्षम बनायें। जो भी नौकरी या व्यवसाय करें, उस कमाई का एक हिस्सा बच्चों की पढ़ाई के लिए रखें ताकि उन्हें भी समान अधिकार प्राप्त हो सकें क्योंकि शिक्षा से सब कुछ संभव है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।

कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर मांडर विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की एवं मनरेगा आयुक्त द्वारा रोजगार सेविका, महिला मेट, मजदूर, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, महिला मेट, मुखिया एवं सहित अन्य कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में,प्रखंड विकास पदाधिकारी बेड़ो, परियोजना पदाधिकारी,प्रखण्ड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका समेत अन्य उपस्थित थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied