मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने गोल्ड मेडल जीतने वाले मानगो केरला पब्लिक स्कूल के छात्र अयूब को किया सम्मानित।

On: September 3, 2022 5:32 PM
Follow Us:

 

THE NEWS FRAME

Ranchi : शनिवार 03 सितम्बर, 2022

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सामाजिक कार्यों में अग्रणी जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान के नेतृत्व मे रांची पहुंच कर बारहवीं झारखंड शूटिंग चैंपियंशिप में जमशेदपुर के रहने वाले गोल्ड मेडल विजेता सैयद अंशुब अयूब को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनायें दी। 

बता दें की सैयद अंशुब अयूब ने अपनी स्कूलिंग मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल से की है। वे जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज से आगे की पढ़ाई करते हुए, एनसीसी के एक्टिव कैडेट रहे तथा वही से अपनी शूटिंग जारी रखी। उन्होंने हर प्रकार के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए देश में जमशेदपुर का नाम रौशन किया है।  वर्तमान समय में वे झारखंड स्टेट शूटिंग एकेडमी में जूनियर कोच के पद पर स्थापित है। 

THE NEWS FRAME

आज के इस ख़ास मौके पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, सैयद आसिफ अख्तर, मोहम्मद एजाज, आफताब आलम, मोहम्मद इसरार खान, डाक्टर जहांज़ेब खान, शाहिद परवेज और मतीनउल हक अंसारी ने सैयद अंशुब अयूब के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी।  साथ ही उनसे कहा कि वे अपनी प्रतिभा के बल पर इसी तरह से जिला, राज्य और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लें जाएँ और अन्य खिलाड़ियों को जमशेदपुर सहित देश का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित करें।  

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने बताया कि खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप एवं कैश प्राइज प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है। 

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment