मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने मुंडा समाज की महिला का किया अपमान। केंद्र, राज्य सरकार एवं महिला आयोग से शिकायत करते हुए दोषी नेता को दिलवाई जाएगी कठोरतम सजा – मंजू सिंह।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 27, 2021 4:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

भाजपा के तथाकथित रघुबर दास के बड़बोले नेता रामबाबू तिवारी ने मुंडा समाज की महिला का अपमान कर देश की नारी शक्ति को चुनौती दी है। राष्ट्रीय महिला आयोग, झारखंड के मुख्यमंत्री, कैबिनेट की सभी महिला मंत्रियों को पत्र भेजकर रामबाबू तिवारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करूंगी साथ ही मानहानि का मुकदमा दायर करूंगी। – मंजू सिंह, भाजमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष।

Netaji 3

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 27 नवम्बर, 2021

भाजमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के बड़बोले बदजुबान नेता रामबाबू तिवारी के द्वारा विगत दिनों श्री श्री लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर साकची कालीमाटी के समक्ष भाजमो महिला नेत्री के खिलाफ दिए गए अभद्र बयान की घोर निंदा की और शहर की महिलाओं से रामबाबू तिवारी का पुरजोर विरोध कर समाजिक बहिष्कार का आवाह्न किया है। 

मंजु सिंह ने कहा की रघुबरवादी नेता रामबाबू तिवारी जिनका पहचान शहर में गुंडों और अपराधियों को राजनीतिक सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए जाना जाता है, उन्होंने अपने गंदे जुबान से जिस प्रकार एक हरिजन महिला पर पुरूषों की भीड़ में अभद्र भाषा का प्रयोग किया उससे पुरे झारखंड की महिलाओं की अस्मिता को ठेस पहुँची है। 

जिस देश में नारी को माँ दुर्गा का स्वरूप कह कर पुजा जाता है वहाँ एसी ओछी सोच वाले हमारे समाज में समाजसेवा एवं राष्ट्रीय पार्टी के नेता का औदा लेकर बैठे हैं। मंजु सिंह ने जमशेदपुर की महिलाओं को आवाह्न किया है की वे इस विषय पर सामने आए और जोरदार प्रतिकार कर नारी शक्ति की एकता का परिचय दें। मंजु सिंह ने कहा कि यदि रामबाबू तिवारी ने उक्त हरिजन महिला को स्वयं द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो बहुत जल्द एससी-एसटी एक्ट के तहत मानहानि का मुकदमा दायर करूंगी, साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग, झारखंड कैबिनेट की सभी महिला मंत्रियों एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रामबाबू तिवारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगी।

मंजु सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा की रामबाबू तिवारी एवं अन्य रघुबरवादी नेता इसे रघुबर दास के पूर्व के तानाशाही शासन समझने की भूल ना करें। रघुबर दास ने महिलाओं पर लाठी चलवाया था और महिलाओं को कभी सभाओं में अपमानित भी किया था जिसका नतीजा है की महिला शक्ति ने उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

देश के 50% के अब हम भागीदारी हो गए हैं अतः हम किसी भी अभद्र वक्तव्य पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.इस पर सड़क पर आंदोलन करने से भी वे पीछे नहीं हटेंगी और रघुबरवादियों का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने बेनकाब करेंगी।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied