मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने ब्रह्मानंद अस्पताल का इंपैनलमेंट खत्म होने से पूर्व ही सैनिकों एवं उनके आश्रितों को होने वाली समस्या से सांसद श्री विद्युत वरण महतो को अवगत कराया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 16, 2022 1:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 1 सितंबर, 2022

Netaji 3

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने 1 सितंबर 2022 से ब्रह्मानंद अस्पताल का इंपैनलमेंट खत्म होने से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को रेफरल के बिना इमरजेंसी में होने वाली इलाज की समस्याओं से अपने सांसद श्री विद्युत वरण महतो को प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया। जमशेदपुर में टीएमएच एवं ब्रह्मानंद को ही दो मुख्य अस्पताल के रूप में जाना जाता है। जबकि तीनप्लेट टाटा मोटर मेडीटरीना एक विकल्प के रूप  देखा जा सकता है।

ईसीएचएस भारत सरकार की एक्सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम है जो भारतीय सेना के तीनों अंगों से सेवा सेवानिवृत्त ऑफिसर्स एवं जवानों के परिवार की स्वस्थ सुविधा का ख्याल रखती है। हर जिला पॉलीक्लिनिक अपने आस पास के सिविल अस्पतालों को सीजीएचएस रेट पर इम्पैनल कराने का काम करती है। इससे पूर्व सैनिकों को स्वास्थ संबंधी कोई समस्या न हो। वर्तमान परिस्थिति में जमशेदपुर में टी एम एच के हट जाने के बाद ब्रह्मानंद ही एकमात्र विकल्प था जो सेवा दे रहा था। मगर 1 सितंबर 2022 से ब्रह्मानंद में पूर्व सैनिकों का इलाज बंद हो जाने की वजह से पूर्व सैनिकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास कोलकाता और रांची जाने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

अतः संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या से अपने लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो को अवगत कराया एवं गुहार लगाई कि आप अपने माध्यम से रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को इस समस्या की जानकारी दें। जिससे शीघ्र ही इस पर कोई कार्रवाई हो और पुनः इन अस्पतालों को इंपैनल कराने एवं सेवा शुरू करने के लिए बाध्य किया जाए। बिल पेमेंट की प्रक्रिया भी आसान होनी चाहिए जिससे अस्पताल चिकित्सा के बाद अपना बिल समय से प्राप्त कर सकें। जो सैनिक भारत की तीनों सेनाओं की रक्षा में तैनात थे उन्हें अपने ही इलाज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पड़ रही है। कोई भी जवान या परिवार दवाखाना नहीं चाहता चाहे वह कितना भी कीमती दवा क्यों न हो। मगर बढ़ती उम्र के साथ नाना प्रकार के समस्याओं से सब को गुजरना पड़ता है और ऐसे में समय से इलाज न मिलने पर और भी स्थिति भयावह हो जाती है। इस विकट समस्या से निपटने के लिए संगठन के प्रतिनिधि अपने शीर्ष नेतृत्व को भी जानकारी दे चुके हैं। और आने वाले भविष्य में हर स्तर पर इस समस्या को रखेंगे। 

सांसद महोदय ने आश्वासन दिया कि शीत सत्र में मैं इस समस्या को संसद भवन में उठाउँगा तब तक मैं रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस समस्या को अपनी तरफ उनका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करूंगा। यह यहां रह रहे सभी गौरव सेनानियों के लिए बहुत बड़ा हितकारी प्रयास साबित होगा। आज के कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, गोविंद राय, कमल शुक्ला, हरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह, रामजन्म तिवारी, मिथिलेश सिंह, राजकुमार, रमेश शर्मा आदि शामिल थे। 

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied