मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

NIT जमशेदपुर में 7 अगस्त को होगा शासी निकाय के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील अलघ का स्वागत, प्रेस से करेंगे संवाद

On: August 6, 2025 9:36 PM
Follow Us:


जमशेदपुर | 6 अगस्त 2025 : महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के शासी निकाय (Board of Governors) के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री सुनील अलघ का संस्थान में 7 अगस्त 2025 को आगमन हो रहा है। इस अवसर पर श्री अलघ स्थानीय पत्रकारों, प्रेस और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद स्थापित करेंगे।

NIT प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह संवाद कार्यक्रम संस्थान के डायमंड जुबली हॉल (कक्ष संख्या 212) में दोपहर 1:00 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थिति का विनम्र अनुरोध किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री सुनील अलघ, कॉर्पोरेट जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, SKA Advisors के फाउंडर एंड चेयरमैन और एनआईटी मेघालय एवं एनआईटी जमशेदपुर के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

श्री अलघ के नेतृत्व में एनआईटी जमशेदपुर को शैक्षणिक गुणवत्ता, उद्योग सहयोग, नवाचार और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संस्थान में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रेस वार्ता में श्री अलघ संस्थान के भावी विजन और नीति संबंधी प्राथमिकताओं को साझा करेंगे।

कार्यक्रम विवरण:

  • तिथि: 07 अगस्त 2025 (गुरुवार)
  • समय: दोपहर 1:00 बजे से 1:15 बजे तक
  • स्थान: डायमंड जुबली हॉल, कक्ष संख्या – 212, एनआईटी जमशेदपुर।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment