मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Singhbhum Chamber ट्रेनों के लेट-लतीफी से चिंतित, रेलमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश, ट्रेनों की गंतव्य स्थान तक पहुंचने की स्थिति है खराब, यात्री हैं बेहाल।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: December 2, 2023 5:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखंड

Netaji 3

सिंहभूम चैम्बर (Singhbhum Chamber) ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रेल मार्गों पर अधिकांश ट्रेनों के असामान्य रूप से देरी से चलने से काफी चिंतित है और इसे गंभीरता से लेते हुये रेल मंत्री, भारत सरकार अश्विन वैष्णव का ध्यानाकृष्ट कराते हुये उन्हें त्राहिमाम संदेश भेजा है। तथा इसमें जल्द से जल्द सुधार हेतु व्यक्तिगत स्तर से हस्तक्षेप करते हुये अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया एवं उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने संयुक्त रूप से दी।

सचिव, जनसंपर्क एवं कल्याण सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि लगातार कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि दक्षिण-पूर्व रेल मार्गों पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनोंअसामान्य रूप से चल रही है और अपने गंतव्य मार्ग पर बहुत देरी से पहुंच रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  विशेष रूप से छात्र-छात्रायें जो परीक्षा देने या स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन लेने जा रहे हैं उनकी ट्रेनों अपने गंतव्य तक लेट से पहुंच रही है तो उन्हें परीक्षा या एडमिशन से हाथ धोना पड़ रहा है।  वही हालात मरीजों, पेशेवरों और व्यापारियों जिन्हें समय से अपने गंतव्य पर उपचार, नौकरियों और आवश्यक बैठकों के लिये पहुंचना होता है वे नहीं पहुंच पा रहे हैं और वे अपने यात्रा के उद्देश्य  में विफल हो जा रहे है और उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर इस जोन के अधिकारियों को ट्रेनों को अपने गंतव्य पर सही समय पर पहुंचाने के आवश्यक कदम उठाने हेतु दिशा-निर्देश जारी करें। ताकि आम जनता और यात्री राहत महसूस कर सके।

सिंहभूम चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, ने भी माननीय रेल मंत्री से इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied