📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

On: August 22, 2026 9:22 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । न्यू बारीडीह पार्क महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित यशवी इंटरनेशनल होटल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सावन के उल्लास, उमंग और सौहार्द का आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं, फन गेम्स, गीत-संगीत और नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महोत्सव का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ। इसके बाद भजन एवं फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सखियों के बीच चुटकुलों और कविताओं की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी और सावन की हरियाली जैसा माहौल बना दिया। फन गेम्स और डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान ‘समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ तथा महिलाओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए परिवार और समाज को खुशहाल बनाने में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि परिवार की खुशहाली और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला।गीत-संगीत और नृत्य के बाद सभी महिलाओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में आपसी स्नेह, सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की संचालिका बिना तिवारी के साथ मंजू, विभा, अमृता, पूनम, प्रभा, कल्पना, सरोज, रीना, अनामिका, राधा, रंजू, स्मिता, प्रतिमा, अनु समेत करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। महिला समिति की सदस्याओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment