मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बाबा मोहनराम मेले में श्री मोनी बाबा गौशाला कमेटी निभा रही है सामाजिक सरोकार

On: August 19, 2024 8:29 PM
Follow Us:
बाबा मोहनराम मेले में श्री मोनी बाबा गौशाला कमेटी निभा रही है सामाजिक सरोकार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भिवाड़ी, 19 अगस्त: काली खोली में आयोजित बाबा मोहनराम मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। मेले में लाखों भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें भक्तों को मेले के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मेले में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए श्री मोनी बाबा गौशाला सूरजमुखी तिजारा की प्रबंधन कमेटी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कमेटी ने जगह-जगह हेल्प डेस्क लगाए हैं, जहां भक्तों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायता दी जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : मोटू पतलू कॉमेडी नाइट में सौरभ चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के बच्चों संग लगाया हंसी का तड़का

श्री मोनी बाबा गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष बने सिंह भिदुड़ी ने बताया कि काली खोली में बाबा मोहनराम के इस प्रसिद्ध मेले में विभिन्न राज्यों से लाखों भक्त आते हैं, और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें।

सचिव देशपाल यादव ने भक्तों से अपील की है कि वे मेले में कीमती आभूषण और सामान लेकर न आएं, अपने सामान को सुरक्षित रखें, और अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए गए खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन न करें। उन्होंने किसी संदिग्ध वस्तु मिलने पर, बच्चे के खोने या मिलने संबंधी जानकारी मिलने पर तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना देने का अनुरोध किया है। साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं को अजनबियों के बहकावे और प्रलोभन में न आने की सलाह भी दी है।

हेल्प डेस्क पर बने सिंह भिदुड़ी, देशपाल यादव, विरेन्द्र सैनी, कमल कसाना, विक्रम सिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, यशपाल आचार्य, और कंवर सिंह चौधरी सेवा दे रहे हैं, जो मेले में आने वाले भक्तों की सहायता में जुटे हुए हैं।

रिपोर्टर: मुकेश कुमार शर्मा

यह भी पढ़ें :चंपई बुरी तरह फस गए भाजपा के जाल में : सुधीर कुमार पप्पू 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!